फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED: Earned Rs 58.39 crore from 'Dabba Trading'; Transactions also done through Hawala Channel and Crypto

ED: 'डब्बा ट्रेडिंग' से कमाए ₹58.39 करोड़; हवाला चैनल व क्रिप्टो से भी लेनदेन, अब 34 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Tue, 09 Sep 2025 07:15 PM IST
कुमार विवेक डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 09 Sep 2025 07:15 PM IST
सार

ED: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), मुख्यालय जांच इकाई, नई दिल्ली ने डब्बा ट्रेडिंग मामले में 34.26 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। ये संपत्तियां, विशाल अग्निहोत्री, तरुण श्रीवास्तव, हितेश अग्रवाल, धर्मेश रजनीकांत त्रिवेदी, श्रीनिवासन रामासामी, करण सोलंकी, धवल देवराज जैन और उनके परिवार के सदस्यों से संबंधित हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
ED: Earned Rs 58.39 crore from 'Dabba Trading'; Transactions also done through Hawala Channel and Crypto
ईडी की कार्रवाई - फोटो : amarujala.com

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), मुख्यालय जांच इकाई, नई दिल्ली ने डब्बा ट्रेडिंग मामले में 34.26 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। ये संपत्तियां, विशाल अग्निहोत्री, तरुण श्रीवास्तव, हितेश अग्रवाल, धर्मेश रजनीकांत त्रिवेदी, श्रीनिवासन रामासामी, करण सोलंकी, धवल देवराज जैन और उनके परिवार के सदस्यों से संबंधित हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत की गई है। 

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में दर्ज एफआईआर के बाद जांच शुरू

बता दें कि ईडी ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत इंदौर (मध्य प्रदेश) के लसूड़िया पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के आधार पर उक्त केस की जांच शुरू की थी। ईडी की जांच से पता चला कि उपरोक्त व्यक्ति कई संस्थाओं और प्लेटफार्मों का संचालन कर रहे हैं, जैसे वी मनी/वीएम ट्रेडिंग (मेसर्स स्टैंडर्ड ट्रेड्स लिमिटेड), 11स्टार्स, लोटसबुक247, 8 स्टॉक हाइट्स, गोल्डमाइन, वर्टेक्स, गेमबेटलीग, आईबुल कैपिटल लिमिटेड, प्लेबुक, टारगेटएफएक्स, वर्ल्ड777 और अन्य, जो अवैध डब्बा ट्रेडिंग और ऑनलाइन सट्टेबाजी संचालन में शामिल हैं। डब्बा ट्रेडिंग को बॉक्स ट्रेडिंग या बकेट ट्रेडिंग भी कहा जाता है। यह ट्रेडिंग, आधिकारिक स्टॉक एक्सचेंजों के बाहर व्यापार करने का एक अवैध तरीका है।

विज्ञापन


आरोपियों ने हवाला और क्रिप्टोकरेंसी से किया लेनदेन

आरोपियों ने निवेशकों और प्रतिभागियों से एकत्रित धनराशि को बैंक खातों, हवाला चैनलों व क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन के माध्यम से भेजा गया। ईडी ने दिसंबर 2024, जून जुलाई 2025 में इंदौर, भोपाल, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद में कई जगहों पर छापेमारी की थी। इसमें भारी मात्रा में आपत्तिजनक रिकॉर्ड, डिजिटल उपकरण, नकदी, चांदी, सोना और क्रिप्टोकरेंसी जब्त की गई। पीएमएलए की धारा 50 के तहत दर्ज बयानों से प्रमोटरों, परिवार के सदस्यों और संबंधित संस्थाओं के नाम पर संपत्ति अर्जित करने में धन के प्रवाह और उसके उपयोग का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन




जांच एजेंसी के मुताबिक, इस मामले में नकदी, लग्जरी घड़ियों, सोने/हीरे के आभूषणों, बैंक खातों और डीमैट खातों के रूप में 24.13 करोड़ रुपये मूल्य की अपराध आय (पीओसी) पहले ही जब्त/फ्रीज कर दी गई है। वर्तमान मामले में कुर्क/जब्त की गई कुल पीओसी 58.39 करोड़ रुपये है। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed