फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED conducts raids at several locations in Maharashtra in ponzi scam

Maharashtra ED Raids: 100 करोड़ रुपये के पोंजी घोटाले में ईडी सख्त, कई स्थानों पर मारे छापे

Sat, 04 May 2024 08:27 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 04 May 2024 08:27 AM IST
सार

ईडी ने तलाशी अभियान के दौरान पांच करोड़ रुपये की नकदी, बैंक में जमा धन और आभूषण जब्त किए। जब्त धन को विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों के साथ फ्रीज कर दिया।

विज्ञापन
ED conducts raids at several locations in Maharashtra in ponzi scam
ED - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 100 करोड़ रुपये के पोंजी घोटाला मामले में एक बार फिर छापेमारी की कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने गुरुवार को पुणे, नासिक और कोल्हापुर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान व्यवसायी विनोद तुकाराम खुटे, उनके परिवार के सदस्यों और दुबई के सहयोगी द्वारा संचालित पोंजी योजनाओं, अवैध विदेशी मुद्रा व्यापार प्लेटफार्म से संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की गई। 

विज्ञापन


पांच करोड़ रुपये की नकदी जब्त
ईडी ने तलाशी अभियान के दौरान पांच करोड़ रुपये की नकदी, बैंक में जमा धन और आभूषण जब्त किए। जब्त धन को विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों के साथ फ्रीज कर दिया।
विज्ञापन


इन लोगों पर आरोप
जांच एजेंसी ने बताया कि पुणे के भारती विद्यापीठ स्टेशन में दर्ज शिकायत के आधार पर जांच की गई। शिकायत में विनोद खुटे, संतोष खुटे, मंगेश खुटे, किरण पीतांबर अनारासे, अजिंक्य बदाधे और अन्य के खिलाफ आरोप है कि यह लोग पोंजी या मल्टी मार्केटिंग योजनाओं और विदेशी मुद्रा व्यापार प्लेटफार्म के नाम पर आम लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मास्टरमाइंड
ईडी ने अपने बयान में यह भी बताया कि जांच से पता चला है कि फरार चल रहा विनोद खुटे शायद फिलहाल दुबई में रह रहा है। वह वीआईपीएस के माध्यम से विभिन्न अवैध बहु-स्तरीय मार्केटिंग और पोंजी योजनाओं, अवैध व्यापार, क्रिप्टो एक्सचेंज, ग्लोबल एफिलिएट बिजनेस, काना कैपिटल, रियल गोल्ड कैपिटल, फीनिक्स एफएक्स और वॉलेट सेवाओं का मास्टरमाइंड है।


धन एकत्र करने और लेनदेन के एक नेटवर्क का खुलासा
विभिन्न फर्जी संस्थाओं के माध्यम से धन एकत्र करने और लेनदेन के एक नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इसके परिणामस्वरूप धन की निकासी और फिर क्रिप्टो और आभासी संपत्तियों में या हवाला चैनलों के माध्यम से दुबई में इसे स्थानांतरित करने का मामला सामने आया। इससे पहले इस मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया और तीन अनंतिम कुर्की आदेश जारी किए। इसके परिणामस्वरूप विनोद खुटे और उनके रिश्तेदारों की भारत और दुबई में 70.86 करोड़ रुपये की विभिन्न बैंक शेष, अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया। आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed