फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED conducts fresh searches in Karnataka MUDA case

Karnataka: कर्नाटक MUDA मामले में ईडी ने नए सिरे से छापेमारी की, सिद्धारमैया के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 28 Oct 2024 11:32 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 28 Oct 2024 11:32 AM IST
सार

Karnataka: ईडी बेंगलुरू और मैसूर में लगभग सात-आठ परिसरों की तलाशी ले रही है। संघीय एजेंसी ने इस मामले में पहले दौर की छापेमारी 18 अक्टूबर को की थी, जब उसने मैसूरु में MUDA कार्यालय और कुछ अन्य स्थानों की तलाशी ली थी। विस्तृत जानकारी के लिए आगे पढ़ें।

विज्ञापन
ED conducts fresh searches in Karnataka MUDA case
कर्नाटक सीएम - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) से जुड़े धन शोधन मामले में ताजा छापेमारी की। इस मामले में उसने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरू और मैसूर में लगभग सात-आठ परिसरों की तलाशी ली जा रही है। संघीय एजेंसी ने इस मामले में पहले दौर की छापेमारी 18 अक्टूबर को की थी, जब उसने मैसूरु में MUDA कार्यालय और कुछ अन्य स्थानों की तलाशी ली थी।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह इसने बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय में MUDA के कुछ निचले स्तर के अधिकारियों से भी पूछताछ की थी। ईडी ने लोकायुक्त की एफआईआर का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दायर की है। सिद्धारमैया, MUDA द्वारा अपनी पत्नी को 14 स्थलों के आवंटन में कथित अनियमितताओं के संबंध में लोकायुक्त और ईडी की जांच का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती बी.एम., उनके साले मल्लिकार्जुन स्वामी, देवराजू (जिनसे मल्लिकार्जुन स्वामी ने जमीन खरीदकर पार्वती को उपहार में दी थी) तथा अन्य को दोनों जांच एजेंसियों ने मामले में अन्य आरोपी बनाया है। पार्वती से हाल ही में लोकायुक्त ने पूछताछ की थी।

मुडा मामला: सामाजिक कार्यकर्ता ने ईडी को वीडियो साक्ष्य उपलब्ध कराए
मैसूरू शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) साइट आवंटन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से हो रही जांच के बीच सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने अपनी शिकायत के समर्थन में सोमवार को ईडी को 'वीडियो साक्ष्य' उपलब्ध कराए।

कृष्णा हाल ही में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुए और उन्होंने संबंधित दस्तावेज भी जमा किए। ईडी के अतिरिक्त निदेशक को लिखे पत्र में कृष्णा ने नकदी लेनदेन दिखाने वाला एक वीडियो अपने पास होने का दावा किया। कृष्णा ने आरोप लगाया, यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि एक वाहन की पिछली सीट पर नकदी के बंडल गिने जा रहे हैं, जबकि आगे की सीट पर बैठे एक व्यक्ति से बातचीत हो रही है। बातचीत में 25 लाख रुपये की रकम का स्पष्ट रूप से जिक्र किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed