फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED attaches 315 crore property of ncp former mp ishwar lal jain in money laundering case

ED: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व सांसद की 315 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त, 70 संपत्तियां की कुर्क

Sun, 15 Oct 2023 12:48 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 15 Oct 2023 12:48 PM IST
सार

ईडी ने सोने और चांदी के आभूषण समेत बड़ी मात्रा में भारतीय मुद्रा जब्त की है, जिनकी कुल कीमत 315 करोड़ रुपये आंकी गई है। इनके साथ ही कई बेनामी संपत्तियों को भी कुर्क किया गया है।

विज्ञापन
ED attaches 315 crore property of ncp former mp ishwar lal jain in money laundering case
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में एनसीपी के पूर्व सांसद की 315 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। ईडी ने विभिन्न शहरों में मौजूद 70 संपत्तियों को जब्त किया है। मामला बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है। ईडी ने बताया कि धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत एनसीपी के पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वरलाल शंकरलाल जैन लालवानी की संपत्तियां जब्त की गई हैं। 
विज्ञापन


70  संपत्तियां की जब्त
बता दें कि लालवानी, राजमल लखीचंद ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड, आरएल गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड और मनराज ज्वैलर्स और अन्य के प्रमोटर हैं। ईडी ने जलगांव, मुंबई, थाणे, सिलोड और कच्छ में मौजूद लालवानी और उनकी कंपनियों से जुड़ी संपत्ति को कुर्क किया। जो संपत्तियां जब्त की गई हैं, उनमें सोने और चांदी के आभूषण समेत बड़ी मात्रा में भारतीय मुद्रा जब्त की गई है, जिनकी कुल कीमत 315 करोड़ रुपये आंकी गई है। इनके साथ ही कई बेनामी संपत्तियों को भी कुर्क किया गया है। 
विज्ञापन

 
अगस्त में भी ईडी ने की थी छापेमारी
धन शोधन रोकथाम अधिनियम मामले में सीबीआई ने तीन एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई का आरोप है कि इन कंपनियों को प्रमोटर्स की गड़बड़ी की वजह से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को 352 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ईडी ने आरोप लगाया कि प्रमोटर्स ने फर्जी आर्थिक दस्तावेजों की मदद से लोन लिया और खातों में हेरा-फेरा की। साथ ही आरोपियों ने पैसे को रियल एस्टेट संपत्तियों में निवेश किया। ईडी ने इस मामले में अगस्त महीने में भी छापेमारी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed