फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED: Attached assets worth Rs 57 crore of Atlas Jewelery Pvt Ltd action in bank fraud of Rs 242 crore

ईडी: एटलस जूलरी प्राइवेट लिमिटेड की 57.45 करोड़ की संपत्ति अटैच, 242 करोड़ रुपये के बैंक फर्जीवाड़े में कार्रवाई 

Sat, 09 Apr 2022 10:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 09 Apr 2022 10:25 PM IST
सार

ईडी अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि अटैच की गई संपत्ति में सोना, चांदी और हीरे के गहने, चांदी के सामान, बैंक खातों में जमा रकम, बैंक की एफडी और अचल संपत्ति शामिल है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत की गई।

विज्ञापन
ED: Attached assets worth Rs 57 crore of Atlas Jewelery Pvt Ltd action in bank fraud of Rs 242 crore
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने 242 करोड़ रुपये के बैंक कर्ज फर्जीवाड़े मामले में एटलस जूलरी प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक एमएम रामचंद्रन व इंदिरा रामचंद्रन की 57.45 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। ईडी के मुताबिक यह फर्जीवाड़ा 2013 से 2018 के बीच हुआ। 

विज्ञापन


ईडी अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि अटैच की गई संपत्ति में सोना, चांदी और हीरे के गहने, चांदी के सामान, बैंक खातों में जमा रकम, बैंक की एफडी और अचल संपत्ति शामिल है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत की गई। ईडी ने एटलस जूलरी, एमएम रामचंद्रन और इंदिरा रामचंद्रन के खिलाफ साउथ इंडियन बैंक, राउंड साउथ बैंक की शिकायत पर केरल पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की थी। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि संदिग्ध व्यक्तियों ने 21 मार्च 2013 से 26 सितंबर 2018 के बीच त्रिशूर स्थित दोनों बैंकों के साथ धोखाधड़ी की। ईडी का आरोप है कि धोखाधड़ी के इरादे से इन लोगों ने फर्जी दस्तावेजाें पर बैंक से 242.40 करोड़ रुपये का कर्ज लिया और इसे वापस नहीं लौटाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed