फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED arrests Kenyan national from Goa after raids in human trafficking racket

ED Action: मानव तस्करी से जुड़े मामले में छापेमारी के बाद केन्या का नागरिक गिरफ्तार, पीएमएलए के तहत कार्रवाई

Thu, 14 Dec 2023 06:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 14 Dec 2023 06:49 PM IST
सार

ED Action:  गोवा पुलिस (अंजुना पुलिस स्टेशन) के दो नाइजीरियाई नागरिकों इसरालाइट उर्फ डोरकास्ट मारिया और ओलोक्पा के खिलाफ मानव तस्करी में शामिल होने के आरोप में दर्ज प्राथमिकी से धन शोधन का मामला उपजा है। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए ईडी ने केन्या के एक नागरिक की गिरफ्तारी की है।

विज्ञापन
ED arrests Kenyan national from Goa after raids in human trafficking racket
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कहा कि उसने अफ्रीकी लड़कियों की भारत में तस्करी से जुड़े एक रैकेट में कथित संलिप्तता को लेकर गोवा से केन्या के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है। न्यूटन मुथुरी किमानी को नौ दिसंबर को धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया था। केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि वह छात्र वीजा पर भारत आया था। एजेंसी के अनुसार पणजी में एक विशेष पीएमएलए अदालत ने उन्हें 15 दिसंबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। 

विज्ञापन


गोवा पुलिस (अंजुना पुलिस स्टेशन) के दो नाइजीरियाई नागरिकों इसरालाइट उर्फ डोरकास्ट मारिया और ओलोक्पा के खिलाफ मानव तस्करी में शामिल होने के आरोप में दर्ज प्राथमिकी से धन शोधन का मामला उपजा है। 
विज्ञापन


एजेंसी ने कहा कि आरोपी भारतीय आतिथ्य उद्योग में नौकरी दिलाने के बहाने युवा अफ्रीकी लड़कियों को गोवा लाता था और उन्हें वेश्यावृत्ति गतिविधियों के लिए मजबूर करता था। एजेंसी ने कहा कि किमानी कई खातों का प्रबंधन कर रहा था, जिसमें कथित मानव तस्करी रैकेट चलाने में शामिल विभिन्न व्यक्तियों की ओर से कुछ राशि जमा की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने कहा, ''अवैध तरीकों से उत्पन्न धन को कुछ संदिग्ध हवाला ऑपरेटरों की मदद से एमपेसा ऐप और कुछ विदेशी बैंक खातों के माध्यम से केन्या और अन्य देशों में स्थानांतरित किया जा रहा था।"

1.5 करोड़ से ज्यादा भारतीय एवं विदेशी मुद्रा, डिजिटल उपकरण जब्त
ईडी ने मानव तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य साजिशकर्ताओं बॉबी उर्फ भरतभाई पटेल, चरणजीत सिंह और अन्य से जुड़े 22 स्थानों पर 19 और 20 जनवरी को तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान ईडी ने 1.5 करोड़ की नकदी और 21 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की थी।

छापे के दौरान एजेंसी ने डिजिटल उपकरण, आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए थे। इस संबंध में पहले गुजरात पुलिस ने 2015 से भारतीयों को अवैध रूप से विदेश भेजने के लिए आईपीसी और पासपोर्ट अधिनियम की विभिन्न धाराओं में दो एफआईआर दर्ज की थीं। इससे संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच ईडी ने शुरू की थी।

ईडी की जांच से पता चला है कि आरोपी भारतीय नागरिकों को अवैध रूप से विदेश भेज रहे थे। जाली पासपोर्ट के आधार पर मानव तस्करी का रैकेट संचालित कर रहे थे। ईडी ने कहा, आरोपी विदेश जाने के इच्छुक यात्रियों से प्रति यात्री 60 से 75 लाख रुपये, एक जोड़े (पति-पत्नी) से एक से 1.25 करोड़ रुपये और बच्चे साथ होने पर 1.25 से 1.75 करोड़ रुपये वसूलते थे। एजेंसी


2022 के डिंगुचा मामले में भी शामिल था बॉबी....
ईडी ने कहा, बॉबी पटेल 2022 के डिंगुचा मामले में भी शामिल था। जहां कनाडा से अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने के प्रयास में एक परिवार के चार लोगों की ठंड की वजह से मौत हो गई थी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed