फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED arrests 3 more in money laundering case against Vivo-India, others

Vivo Money Laundering Case: फोन निर्माता वीवो इंडिया के तीन और लोग गिरफ्तार, PMLA के तहत ईडी ने की कार्रवाई

Sat, 23 Dec 2023 03:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 23 Dec 2023 03:41 PM IST
सार

Vivo Money Laundering Case: प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि तीन लोगों को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है। तीनों लोगों की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है। संघीय एजेंसी ने इससे पहले इस मामले में चार गिरफ्तारियां की थीं।

विज्ञापन
ED arrests 3 more in money laundering case against Vivo-India, others
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो और कुछ अन्य के खिलाफ धन शोधन की जांच के सिलसिले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि तीनों को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है। तीनों लोगों की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


संघीय एजेंसी ने इससे पहले इस मामले में चार गिरफ्तारियां की थीं जिनमें मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक हरि ओम राय, चीनी नागरिक गुआंगवेन उर्फ एंड्रयू कुआंग और चार्टर्ड अकाउंटेंट नितिन गर्ग और राजन मलिक शामिल हैं। वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में इन लोगों के खिलाफ दिल्ली में एक विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष एक आरोप-पत्र भी दायर किया था और अदालत ने हाल ही में इसका संज्ञान लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed