फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Economy slows due to inflation in 19 countries of Europe, inflation at record level of 10.7 percent

Inflation: यूरोप के 19 देशों में महंगाई से अर्थव्यवस्था सुस्त, मुद्रास्फीति 10.7 प्रतिशत के रिकॉर्ड स्तर पर

Mon, 31 Oct 2022 05:27 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 31 Oct 2022 05:27 PM IST
सार

Inflation: यूरोस्टैट के अनुसार रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण प्राकृतिक गैस (Natural Gas) की कीमतों में हुई वृद्धि और बिजली के भाव बढ़ने से मुद्रास्फीति में तेजी आई है। ऊर्जा संसाधनों पर खर्च बढ़ने से उपभोक्ताओं का अन्य जरूरी चीजों पर व्यय घट गया है।

विज्ञापन
Economy slows due to inflation in 19 countries of Europe, inflation at record level of 10.7 percent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

यूरो मुद्रा का इस्तेमाल करने वाले 19 यूरोपीय देशों में मुद्रास्फीति की दर अक्तूबर महीने में रिकॉर्ड 10.7 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई है। प्राकृतिक गैस और बिजली की आसमान छूती कीमतों  ने इन देशों की अर्थव्यवस्था की रफ्तार को भी सुस्त कर दिया है।

विज्ञापन

यूरोपीय संघ (ईयू) के सांख्यिकी संगठन 'यूरोस्टैट' ने सोमवार को अक्टूबर महीने के जो आंकड़े जारी किए हैं उनके अनुसार एक साल पहले की तुलना में इस महीने मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 10.7 प्रतिशत पर पहुंच गई। बता दें कि सितंबर महीने में मुद्रास्फीति की दर 9.9 प्रतिशत रही थी। यूरोजोन के लिए 1997 में आंकड़ों का संकलन शुरू होने के बाद यह मुद्रास्फीति का उच्चतम स्तर है। यूरोपीय संघ के कुल 28 में से 19 देशों में यूरो का इस्तेमाल किया जाता है। इन देशों को सामूहिक तौर पर यूरोजोन कहा जाता है।

विज्ञापन

यूरोस्टैट के अनुसार रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण प्राकृतिक गैस (Natural Gas) की कीमतों में हुई वृद्धि और बिजली के भाव बढ़ने से मुद्रास्फीति में तेजी आई है। ऊर्जा संसाधनों पर खर्च बढ़ने से उपभोक्ताओं का अन्य जरूरी चीजों पर व्यय घट गया है। यूरोस्टैट के आंकड़ों के मुताबिक खाद्य उत्पाद, शराब और तंबाकू उत्पादों के भाव 13.1 प्रतिशत बढ़े हैं जबकि ऊर्जा संसाधनों की कीमतों में 41.9 प्रतिशत का उछाल आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कोविड-19 महामारी के दुष्प्रभावों से उबरने की कोशिश में जुटे यूरोपीय देशों की अर्थव्यवस्थाएं जुलाई-सितंबर तिमाही में 0.2 प्रतिशत की ही वृद्धि दर हासिल कर पाई है। इसके पहले अप्रैल-जून तिमाही में वृद्धि दर 0.8 प्रतिशत रही थी।

बता दें कि यूरोपीय केंद्रीय बैंक ने पिछले हफ्ते एक अनुमान में कहा था कि अगले साल मुद्रास्फीति की दर 5.8 प्रतिशत रह सकती है। वहीं, तीन महीने पहले लगाए गए अनुमान में इसके 3.6 प्रतिशत रहने की बात कही गई थी। यूरोप समेत दुनिया के तमाम हिस्सों में इस वर्ष बेतहाशा मुद्रास्फीति दिखी है। अमेरिका और ब्रिटेन में भी मुद्रास्फीति ने पिछले 40 वर्षों के उच्चतम स्तर को छू लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed