{"_id":"601a75c68ebc3e4a8c7ecd29","slug":"economy-news-indian-service-sector-activities-rises-to-11-month-high-in-january-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार चौथे महीने बढ़ी सेवा क्षेत्र की गतिविधियां, 11 माह के उच्च स्तर पर कारोबारी आशावाद","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
लगातार चौथे महीने बढ़ी सेवा क्षेत्र की गतिविधियां, 11 माह के उच्च स्तर पर कारोबारी आशावाद
Wed, 03 Feb 2021 03:37 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Wed, 03 Feb 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
सेवा क्षेत्र की गतिविधियां
- फोटो : PTI
घरेलू मांग में सुधार के कारण भारत का सेवा क्षेत्र जनवरी में लगातार चौथे महीने बढ़ा और कारोबारी गतिविधियां तेज होने तथा आशावाद के चलते इस वृद्धि के टिकाऊ होने की उम्मीद है। एक मासिक सर्वेक्षण में बुधवार को यह बात कही गई। मौसमी रूप से समायोजित भारत का सेवा व्यवसाय गतिविधि सूचकांक जनवरी में बढ़कर 52.8 तक पहुंच गया, जो दिसंबर में 52.3 था।
विज्ञापन
दिसंबर के मुकाबले अधिक रही वृद्धि की रफ्तार
इस सूचकांक में 50 से अधिक अंक होने का अर्थ है कि कारोबारी गतिविधियां बढ़ रही हैं। सूचकांक जनवरी में लगातार चौथे महीने 50 से ऊपर रहा है। सर्वेक्षण में कहा गया कि वृद्धि की रफ्तार दिसंबर के मुकाबले अधिक रही है, लेकिन यह अभी भी अपने दीर्घावधि के औसत से कम है।
विज्ञापन
लगातार चौथे महीने हुई नए कारोबार में बढ़ोतरी
प्रतिभागियों के मुताबिक विपणन प्रयासों, प्रतिष्ठानों के फिर से खोलने और मांग में मजबूती के चलते बिक्री को समर्थन मिला। आईएचएस मार्किट के अर्थशास्त्री पॉलियाना डी लीमा ने कहा कि भारत में सेवा क्षेत्र की गतिविधियां जनवरी में अच्छी गति से बढ़ीं, लगातार चौथे महीने नए कारोबार में बढ़ोतरी हुई, और दिसंबर के मुकाबले वृद्धि दर में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
दिसंबर में धीमी गति से बढ़ी थीं सेवा क्षेत्र की गतिविधियां
भारत की सेवा क्षेत्र की गतिविधियां दिसंबर में धीमी गति से बढ़ी थी और इस दौरान बिक्री में वृद्धि तीन महीने के निचले स्तर पर आ गई थी। भारत का सेवा व्यवसाय गतिविधि सूचकांक नवंबर के 53.7 अंक से गिरकर दिसंबर में 52.3 अंक हो गया था। तब आईएचएस मार्किट के आर्थिक सहायक निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा, 'हालांकि, यह अच्छी खबर है कि दिसंबर में सेवा क्षेत्र का विस्तार हुआ, लेकिन वृद्धि ने एक बार फिर अपनी गति खो दी है।' विनिर्माण क्षेत्र की बात करें, तो विनिर्माताओं के उत्पादन व इनपुट खरीद तेज करने से दिसंबर महीने में देश की विनिर्माण गतिविधियों में मजबूती दर्ज की गई।