{"_id":"5fd9bd8b8ebc3e3bb4242a06","slug":"economy-news-gdp-forecaste-revised-by-sbi-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर सुधार के चलते 7.4 फीसदी तक सीमित रहेगा GDP में संकुचन: SBI रिपोर्ट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बेहतर सुधार के चलते 7.4 फीसदी तक सीमित रहेगा GDP में संकुचन: SBI रिपोर्ट
Wed, 16 Dec 2020 01:25 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था
- फोटो : pixabay
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शोध रिपोर्ट में कहा गया है कि बेहतर सुधार के चलते वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी वृद्धि दर के ऋणात्मक 7.4 रहने का अनुमान है, जबकि पूर्व अनुमान के मुताबिक यह आंकड़ा ऋणात्मक 10.9 फीसदी था।
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2020-21 में 7.4 फीसदी रहेगी गिरावट
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि जीडीपी के महामारी से पूर्व के स्तर पर दोबारा पहुंचने में वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही से सात तिमाहियों का वक्त लगेगा। एसबीआई की शोध रिपोर्ट - इकोरैप में कहा गया, 'दूसरी तिमाही के बाद आरबीआई और बाजारों के संशोधित पूर्वानुमानों के बाद अब हम उम्मीद करते हैं कि पूरे वर्ष (वित्त वर्ष 2020-21) के लिए जीडीपी में गिरावट 7.4 फीसदी रहेगी (हमारे पहले के पूर्वानुमान ऋणात्मक 10.9 फीसदी की तुलना में)।'
विज्ञापन
'नाउकास्टिंग मॉडल' पर आधारित है GDP अनुमान
रिपोर्ट में कहा गया कि संशोधित जीडीपी अनुमान एसबीआई के 'नाउकास्टिंग मॉडल' पर आधारित है, जिसमें औद्योगिक गतिविधियों, सेवा गतिविधियों और वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़े 41 उच्च आवृत्ति संकेतक शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि इस मॉडल के आधार पर तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 0.1 फीसदी के करीब रह सकती है। इसमें कहा गया कि तीसरी तिमाही में 41 उच्च आवृत्ति वाले अग्रणी संकेतकों में 58 फीसदी तेजी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन