फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   economy news Anurag Thakur said that Indian economy is looking at a V shaped recovery

देश के लिए अच्छी खबर: भारतीय अर्थव्यवस्था में दिख रहा है 'वी-आकार' का सुधार

Sat, 13 Mar 2021 04:30 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 13 Mar 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
economy news Anurag Thakur said that Indian economy is looking at a V shaped recovery
भारतीय अर्थव्यवस्था में दिख रहा है 'वी-आकार' का सुधार - फोटो : pixabay

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में अब 'वी-आकार' का सुधार दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत हैं। वी-आकार के सुधार से तात्पर्य तेज गिरावट के बाद अर्थव्यवस्था के तेजी से पुनरुद्धार है। ठाकुर ने भारतीय बीमांकक संस्थान द्वारा आयोजित एक वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, 'भारत में पहले ही वी-आकार का सुधार दिखने लगा है। विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति सुधर रही है। फरवरी में देश में 25,787 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आया है।'

विज्ञापन


आठ माह में 100 अरब डॉलर बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार 
लगातार दो तिमाहियों में भारी गिरावट के बाद अक्तूबर-दिसंबर की तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने 0.4 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। ठाकुर ने कहा कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ रहा है। जनवरी 2021 में यह 590 अरब डॉलर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि पिछले आठ माह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 100 अरब डॉलर बढ़ा है।
विज्ञापन


वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि, 'यह भरोसे का संकेत है। वैश्विक कोष और निवेशक भारत को निवेश गंतव्य के रूप में देखते हैं। वे भारत की वृद्धि की कहानी को लेकर सकारात्मक हैं।' हाल ही में वित्त मंत्रालय ने कहा था कि चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन आठ फीसदी की गिरावट के अनुमान से बेहतर रहेगा। वित्त मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण शुरू होने के बाद अब आर्थिक गतिविधियां रफ्तार पकड़ रही हैं। आर्थिक मामलों के विभाग ने अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि
विज्ञापन
विज्ञापन


5.03 फीसदी पर पहुंची खुदरा मुद्रास्फीति
मालूम हो कि सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी माह में बढ़कर 5.03 फीसदी पर पहुंच गई है। खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से मुद्रास्फीति बढ़ी है। सरकार ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में इसकी जानकारी दी थी। एक माह पहले जनवरी में उपभोक्ता मूलय सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति 4.06 फीसदी पर थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सीपीआई के खाद्य समूह में फरवरी माह के दौरान मुलय वृद्धि 3.87 फीसदी रही जो कि एक माह पहले 1.89 फीसदी पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed