फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ease of doing business India among top 20 countries to improve

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस: सुधार करने वाले टॉप-20 देशों में भारत, जानें कैसा रहा पाकिस्तान का हाल

Sun, 29 Sep 2019 01:35 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 29 Sep 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
Ease of doing business India among top 20 countries to improve

किसी भी देश की आर्थिक वृद्धि के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस यानी कारोबार सुगमता बेहद महत्वपूर्ण होता है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के क्षेत्र में सबसे अधिक सुधार की सूची में भारत ने टॉप 20 में अपनी जगह बना ली है। चार क्षेत्रों में - नया बिजनेस शुरू करना, दिवालियेपन का समाधान करना, सीमा पार व्यापार और कंस्ट्रक्शन परमिट्स में भारत ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को आसान किया है, जिसके चलते विश्व बैंक की सूची में भारत टॉप 20 देशों में शामिल रहा। 

विज्ञापन

इन देशों ने भी किया अच्छा प्रदर्शन

विश्व बैंक ने टॉप-20 परफॉर्मर्स की सूची जारी की है। हालांकि अपनी फाइनल रैंकिंग विश्व बैंक 24 अक्तूबर को जारी करेगा। विश्व बैंक ने कहा कि टॉप 20 की सूची 10 विभिन्न नियामक क्षेत्रो में सुधार पर आधारित है। भारत के अतिरिक्त अच्छा प्रदर्शन करने वाले देशों की सूचा में चीन, म्यांमार और बांग्लादेश शामिल है।

विज्ञापन

2018 में 77वें स्थान पर था भारत

पिछले साल यानी 2018 में भारत इस सूची में 77वें स्थान पर था, 2017 में भारत 100वें स्थान पर था और अब अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर आलोचनाएं झेल रही केंद्र सरकार के लिए टॉप 20 में शामिल होना राहत भरी खबर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा है पाकिस्तान का हाल

वहीं बात अगर पाकिस्तान की करें, तो पाकिस्तान ने छह क्षेत्रों में सुधार किया है। इनमें नया बिजनेस शुरू करना, कंस्ट्रक्शन परमिट्स के साथ डीलिंग, संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन, करों का भुगतान करना और सीमा पार व्यापार को बढ़ावा देना शामिल है। 

इसलिए आसान हो गया है बिजनेस करना

रिपोर्ट के मुताबिक, इन-कॉर्पोरेशन फॉर्म और इलेक्ट्रॉनिक मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन को भरने में लगने वाली फीस को खत्म किए जाने के कारण अब नया बिजनेस शुरू करना आसान हो गया है। 

भारत ने 48 सुधारों को किया लागू

साल 2003-04 से भारत ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए 48 सुधारों को लागू किया है। विश्व बैंक के मुताबिक भारत की इस साल की उपलब्धि कई सालों के सुधार के प्रयास पर टिकी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed