फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Due to increase in gold prices, demand for jewelery decreased by 80 percent

Gold: सोने की कीमतें बढ़ने से आभूषणों की 80 फीसदी तक घटी मांग, शादी के मौसम के बावजूद धीमी हुई खरीदी

Fri, 14 Feb 2025 06:18 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 14 Feb 2025 06:18 AM IST
सार

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सोने के उपभोक्ता भारत में सोने की कीमतें इसी सप्ताह 88,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं। 2024 में 21 फीसदी तेजी के बाद इस साल के महज 45 दिन में ही सोने का भाव 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ गया है।

विज्ञापन
Due to increase in gold prices, demand for jewelery decreased by 80 percent
सोना-चांदी- संकेतात्मक फोटो - फोटो : pti

विस्तार

सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद इसके आभूषणों की मांग 80 फीसदी तक गिर गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, पूरे देश में आभूषण विक्रेताओं की बिक्री में कमी देखी जा रही है। दाम में तेजी से शादी के मौसम के बावजूद ग्राहकों ने खरीदी धीमी कर दी है। दूसरी ओर, चीन में डीलरों ने खरीदारों को लुभाने के लिए छूट की पेशकश की है। संभावित नए अमेरिकी टैरिफ के कारण वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका से निवेशक सुरक्षित माने जाने वाले सोने की खरीदी पर जोर दे रहे हैं।

विज्ञापन


इससे बेंचमार्क सोने की कीमतें इस सप्ताह रिकॉर्ड 2,942.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं। कोयंबटूर के जौहरी बी मुथुवेंकट्रम ने कहा, बहुत सारे ग्राहक शादी के मौसम के लिए सोना खरीदना चाहते हैं, लेकिन वे रुक रहे हैं, क्योंकि कीमतें बढ़ती जा रही हैं। वे हमें फोन करते रहते हैं और पूछते रहते हैं कि कीमतें कब गिरेंगी और खरीदने का सही समय कब है।  
विज्ञापन


चीन की तुलना में भारत में ज्यादा खपत
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में भारत की आभूषण खपत 563.4 मीट्रिक टन थी, जो चीन के 511.4 टन से अधिक थी। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सोने के उपभोक्ता भारत में सोने की कीमतें इसी सप्ताह 88,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं। 2024 में 21 फीसदी तेजी के बाद इस साल के महज 45 दिन में ही सोने का भाव 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ गया है। चीन के एक व्यापारी ने कहा, चीनी नव वर्ष से पहले हमने मांग में वृद्धि देखी, लेकिन कीमत अधिक होने के कारण अब मांग बहुत कमजोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार घाटा पर सकारात्मक असर
देश का व्यापार घाटा जनवरी में 20.88 अरब डॉलर रह सकता है। दिसंबर, 2024 में यह 21.94 अरब डॉलर था। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह सुधार मुख्य रूप से सोने की बढ़ती कीमतों के कारण उसके आयात में कमी से होगा।


वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता से सोने की कीमतों में उछाल के बीच मांग में मामूली कमी आई है। कीमतें बढ़ने से पीली धातु की खरीदी कम हो गई है। त्योहार और शादी का मौसम खत्म होने के साथ मांग भी गिर गई है, जिससे व्यापार घाटे में और कमी आई है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण तेल व्यापार घाटा थोड़ा बढ़ गया है। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें दिसंबर में 73.13 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर जनवरी में 78.35 डॉलर प्रति बैरल हो गईं। इससे व्यापार घाटे पर असर दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed