फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   DRI conducts major operation in Mumbai; Gold worth Rs 15 crore seized, 11 arrested including mastermind

DRI: मुंबई में डीआरआई की बड़ी कार्रवाई; 15 करोड़ का सोना जब्त, मास्टरमाइंड समेत 11 गिरफ्तार

Wed, 12 Nov 2025 01:15 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 12 Nov 2025 01:15 PM IST
सार

डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई में सोने की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कुल मिलाकर 15.05 करोड़ रुपये मूल्य का 11.88 किलोग्राम 24 कैरेट सोना और 13.17 लाख रुपये मूल्य की 8.72 किलोग्राम चांदी जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
DRI conducts major operation in Mumbai; Gold worth Rs 15 crore seized, 11 arrested including mastermind
DRI की कार्रवाई

विस्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई में सोने की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने जनकारी दी कि 15 करोड़ रुपये मूल्य की कीमती धातु जब्त की गई है। इस कार्रवाई के तहत मास्टरमाइंड समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

आयात नियमों का उल्लंघन और राजस्व की चोरी की गई

जांच में पता चला है कि यह गिरोह हुए सोने को अवैध रूप से देश में लाने और उसे ग्रे मार्केट में बेचने की योजना पर काम कर रहे थे। इससे न केवल आयात नियमों का उल्लंघन किया गया और सरकारी राजस्व की चोरी की गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Economy: 'भारत को 10 फीसदी तक पहुंचने के लिए बढ़ानी होगी उत्पादकता', बोले विश्व बैंक के अर्थशास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के चार स्थानों पर हुई छापेमारी 

डीआरआई मुंबई जोनल इकाई को मुंबई में सोने की तस्करी और पिघलाने के सिंडिकेट के संचालन के बारे में जानकारी मिली थी। इसके आधार पर, डीआरआई टीमों ने सोमवार को शहर में चार स्थानों पर एक साथ तलाशी ली। इसमें दो अवैध पिघलने वाली इकाइयां और दो अपंजीकृत दुकानें शामिल थीं।



अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक पूरी तरह कार्यात्मक इकाई मिली, जहां तस्करी किए गए सोने को पिघलाकर मोम और अन्य रूपों जैसे बार में परिवर्तित किया जा रहा था। पिघलने वाली इकाइयों से कुल 6.35 किलोग्राम सोना जब्त किया गया व भट्टियों का संचालन करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मास्टरमाइंड से जुड़ी दो दुकानों पर की गई तलाशी में 5.53 किलोग्राम सोने की छड़ें बरामद की गईं।

11.88 किलो सोना और 8.72 किलो चांदी जब्त

डीआरआई ने कुल मिलाकर 15.05 करोड़ रुपये मूल्य का 11.88 किलोग्राम 24 कैरेट सोना और 13.17 लाख रुपये मूल्य की 8.72 किलोग्राम चांदी जब्त की।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 11 लोगों में मास्टरमाइंड शामिल है, जो पूर्व में तस्करी के मामलों में शामिल एक ज्ञात अपराधी है, उसके पिता, एक प्रबंधक, चार भाड़े के तस्कर, एक एकाउंटेंट और तीन डिलीवरी व्यक्ति शामिल हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed