फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Domestic companies earning profits on petrol and diesel due to continuous fall international crude oil prices

Crude Oil Prices: पेट्रोल पर 6.8 रुपये लाभ, फिर भी कंपनियां नहीं घटा रहीं दाम

Fri, 09 Jun 2023 06:13 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 09 Jun 2023 06:13 AM IST
सार

तीन प्रमुख तेल कंपनियां भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल ने 14 महीने से तेल की दरों में बदलाव नहीं किया है। वे पहले के नुकसान को पूरा कर रही हैं।

विज्ञापन
Domestic companies earning profits on petrol and diesel due to continuous fall international crude oil prices
कच्चे तेल सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेलों की कीमतें लगातार घटने से घरेलू कंपनियों को पेट्रोल पर 6.8 रुपये और डीजल पर 50 पैसे प्रति लीटर का मुनाफा कमा रही हैं। इसके बावजूद पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कमी की उम्मीद नहीं दिख रही है। सस्ते तेल के लिए ग्राहकों को और ज्यादा इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


तीन प्रमुख तेल कंपनियां भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल ने 14 महीने से तेल की दरों में बदलाव नहीं किया है। वे पहले के नुकसान को पूरा कर रही हैं। तीनों कंपनियां 2022 की चौथी तिमाही से पेट्रोल पर मार्जिन कमा रही हैं, पर डीजल में घाटा हो रहा है। 
विज्ञापन


मई में खुले 21 लाख डीमैट खाते, 11.82 करोड़ के पार
शेयर बाजार में तेजी से मई में 21 लाख नए डीमैट खाते खुले हैं। इसके साथ ही कुल खातों की संख्या 11.82 करोड़ के पार पहुंच गई है। मई में खुले नए खाते मासिक आधार पर 32 फीसदी ज्यादा है। पिछले 12 महीने में हर माह औसतन 20 लाख के करीब खाते खुले हैं। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के मजबूत निवेश और मार्च तिमाही में कंपनियों की बेहतर कमाई से मई में निफ्टी 2.6 फीसदी चढ़ा। निफ्टी मिडकैप 100 में 6.2 फीसदी का इजाफा हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 5.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान एफपीआई ने मई में 43,838 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की। विश्लेषकों के मुताबिक, अप्रैल में ज्यादा काम करने वाले दिनों की संख्या कम रही। मई में काम करने वाले दिन ज्यादा रहे। मिडकैप व स्मॉलकैप का मई में बेहतर प्रदर्शन रहा है। ज्यादातर नए निवेशक इन्हीं शेयरों में निवेश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed