फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Domestic coal-based power generation rises 8.38% to 779.1 billion units in Apr-Nov

Coal: अप्रैल से नवंबर के दौरान घरेलू कोयला आधारित बिजली उत्पादन 8.38% बढ़ा, मंत्रालय ने बयान में ये कहा

Sat, 23 Dec 2023 04:45 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 23 Dec 2023 04:45 PM IST
सार

Coal: तापमान में अभूतपूर्व वृद्धि, देश के उत्तरी क्षेत्र में मानसून में देरी और कोविड के बाद  वाणिज्यिक गतिविधियों के फिर से शुरू होने के कारण कोयला आधारित बिजली उत्पादन में सालाना आधार पर 11.19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन
Domestic coal-based power generation rises 8.38% to 779.1 billion units in Apr-Nov
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

कोयला मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में शनिवार को कहा गया है कि वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-नवंबर अवधि में घरेलू कोयला आधारित बिजली उत्पादन 8.38 प्रतिशत बढ़कर 779.1 बिलियन यूनिट (बीयू) हो गया। 

विज्ञापन


एक साल पहले की समान अवधि में घरेलू कोयला आधारित बिजली उत्पादन 718.83 बिलियन यूनिट रहा था। कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में भारत का बिजली उत्पादन 7.71 प्रतिशत बढ़ा। 
विज्ञापन


तापमान में अभूतपूर्व वृद्धि, देश के उत्तरी क्षेत्र में मानसून में देरी और कोविड के बाद  वाणिज्यिक गतिविधियों के फिर से शुरू होने के कारण कोयला आधारित बिजली उत्पादन में सालाना आधार पर 11.19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की बढ़ती मांग के बावजूद चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक सम्मिश्रण के लिए कोयले का आयात 44.28 प्रतिशत घटकर 1.516 करोड़ टन रह गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2.72 करोड़ टन था। 


कोयला मंत्रालय ने कहा, ''यह कोयला उत्पादन में आत्मनिर्भरता और कुल कोयला आयात को कम करने के लिए देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।" सरकार कोयले के उत्पादन को और बढ़ाने के अपने प्रयासों में दृढ़ है, जिसका उद्देश्य उपलब्धता बढ़ाना और आयातित कोयले पर निर्भरता को कम करना है, जिससे विदेशी भंडार की रक्षा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed