फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Domestic air traffic rises 7.3 pc to 1.29 crore on annual basis in July

Aviation: घरेलू हवाई यातायात जुलाई में सालाना आधार पर 7.3% बढ़कर 1.29 करोड़ पर, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

Mon, 19 Aug 2024 04:51 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 19 Aug 2024 04:51 PM IST
सार

Aviation: नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने विस्तारा की घरेलू बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 10 प्रतिशत हो गई। एआईएक्स कनेक्ट और स्पाइसजेट की हिस्सेदारी घटकर क्रमशः 4.5 प्रतिशत और 3.1 प्रतिशत रह गई।
 

विज्ञापन
Domestic air traffic rises 7.3 pc to 1.29 crore on annual basis in July
नागर विमानन मंत्रालय - फोटो : i-stock

विस्तार

भारतीय एयरलाइन कंपनियों ने जुलाई में 1.29 करोड़ से अधिक यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाया, जो सालाना आधार पर 7.3 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


हालांकि, जुलाई में हवाई यातायात इस साल जून की तुलना में कम था, जब 1.32 करोड़ यात्रियों ने उड़ान भरी थी।

इंडिगो ने घरेलू हवाई यातायात क्षेत्र पर अपना दबदबा जारी रखा और जुलाई में इसकी बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 62 प्रतिशत हो गई। दूसरी ओर एयर इंडिया की हिस्सेदारी घटकर 14.3 प्रतिशत रह गई।
विज्ञापन


नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने विस्तारा की घरेलू बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 10 प्रतिशत हो गई। एआईएक्स कनेक्ट और स्पाइसजेट की हिस्सेदारी घटकर क्रमशः 4.5 प्रतिशत और 3.1 प्रतिशत रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, अकासा एयर और अलायंस एयर की हिस्सेदारी क्रमशः 4.7 प्रतिशत और 0.9 प्रतिशत तक गिर गई।

डीजीसीए ने कहा, ‘‘जनवरी-जुलाई, 2024 के दौरान घरेलू एयरलाइंस ने 923.35 लाख लोगों को यात्रा कराई, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 881.94 लाख था। इस तरह यात्रियों की संख्या में 4.70 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि और 7.33 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर्ज की गई।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed