फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Domestic air traffic rises 4.8 pc to 126.48 lakh in Feb

DGCA Report: देश में घरेलू हवाई यातायात का प्रतिशत बढ़ा, सामने आए आधिकारिक आंकड़े; आप भी जानिए

Fri, 15 Mar 2024 02:16 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 15 Mar 2024 02:16 PM IST
सार

देश में घरेलू उड़ानों को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा आधिकारिक आंकड़े जारी किए गए हैं। इसकी खास बात ये है के देश में घरेलू हवाई यातायात का प्रतिशत बढ़ा है।

विज्ञापन
Domestic air traffic rises 4.8 pc to 126.48 lakh in Feb
डीजीसीए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डीजीसीए यानी नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा घरेलू हवाई यातायात को लेकर आधिकारिक आंकड़े जारी किए गए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में घरेलू हवाई यातायात सालाना आधार पर 4.8 प्रतिशत बढ़कर 126.48 लाख हो गया। जबकि इसी अवधि के दौरान उड़ान में देरी से 1.55 लाख से अधिक यात्री प्रभावित हुए। फरवरी में, एयर इंडिया की बाजार हिस्सेदारी 12.2 प्रतिशत से बढ़कर 12.8 प्रतिशत हो गई। इसके अलावा इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी जनवरी में 60.2 प्रतिशत से मामूली गिरावट के साथ 60.1 प्रतिशत हो गई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि फरवरी में घरेलू हवाई यातायात बढ़कर 126.48 लाख हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 120.69 लाख था। हालांकि, जनवरी में ट्रैफ़िक 1.31 करोड़ से कम दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन

एयलाइन कंपनियों की सालाना रिपोर्ट
डीजीसीए ने कहा कि ‘जनवरी-फरवरी 2024 के दौरान घरेलू एयरलाइंस द्वारा यात्रियों की संख्या 257.78 लाख थी, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान यह संख्या 246.11 लाख थी। इस तरह से 4.74 प्रतिशत की वार्षिक और 4.80 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर्ज की गई। फरवरी में उड़ान में देरी के कारण 1,55,387 यात्री प्रभावित हुए और अनुसूचित वाहकों ने सुविधा के लिए 222.11 लाख रुपये खर्च किए। डीजीसीए ने यह भी कहा कि फ्लाइट्स रद्द होने से 29,143 यात्री प्रभावित हुए। इस वजह से एयरलाइंस ने मुआवजे और सुविधाओं पर 99.96 लाख रुपये खर्च किए। पिछले महीने यानी फरवरी में 917 यात्री बोर्डिंग से इनकार के कारण प्रभावित हुए थे। ऐसे में एयरलाइंस द्वारा मुआवजे और सुविधाओं के लिए 78.19 लाख रुपये की राशि खर्च गई थी। इसके अलावा फरवरी में निर्धारित घरेलू एयरलाइनों को कुल 791 यात्री-संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं और प्रति 10,000 यात्रियों पर शिकायतों की संख्या लगभग 0.63 थी। आंकड़ों से पता चला है कि 37.8 प्रतिशत यात्रियों की शिकायतें उड़ान की समस्याओं के बारे में थीं। पिछले महीने, स्पाइसजेट की घरेलू बाजार हिस्सेदारी 5.6 प्रतिशत से घटकर 5.2 प्रतिशत हो गई, विस्तारा और अकासा एयर अपनी हिस्सेदारी क्रमशः 9.9 प्रतिशत और 4.5 प्रतिशत पर बनाए रखने में कामयाब रहे। AIX कनेक्ट ने फरवरी में 6.1 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी हासिल की, जो पिछले महीने की ही तरह थी। इसी तरह एलायंस एयर की हिस्सेदारी पिछले महीने की तरह 1 प्रतिशत पर ही रही।

विज्ञापन

ऑन टाइम परफॉर्मेंस में कौन अव्वल?
आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में एयर इंडिया का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (ओटीपी) 56.4 फीसदी रहा जबकि स्पाइसजेट का 59.1 फीसदी रहा। ऑन-टाइम परफॉर्मेंस को लेकर बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई जैसे चार मेट्रो हवाई अड्डों के लिए गणना की गई। ऑन-टाइम परफॉर्मेंस के मामले में विस्तारा 67.4 प्रतिशत पर रहा। इसके अलावा इंडिगो 72.7 प्रतिशत और अकासा एयर 72.9 प्रतिशत पर रहा। फरवरी में AIX कनेक्ट का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस 73.5 फीसदी पर पहुंच गया। डीजीसीए ने कहा कि ‘फरवरी 2024 के महीने के लिए निर्धारित घरेलू एयरलाइनों की कुल रद्दीकरण दर 0.90 प्रतिशत रही।’ ज़ूम के लिए सबसे अधिक 7.69 प्रतिशत रद्दीकरण दर रही थी। अकासा एयर के लिए रद्दीकरण दर सबसे कम 0.30 प्रतिशत रही। फ्लाई बिग की रद्दीकरण दर 7.41 प्रतिशत, एलायंस एयर (3.83 प्रतिशत), इंडियावन एयर (3.18 प्रतिशत), स्पाइसजेट (1.54 प्रतिशत), इंडिगो (0.84 प्रतिशत), एआईएक्स कनेक्ट (0.64 प्रतिशत) थी। एयर इंडिया (0.62 प्रतिशत)। स्टार एयर और विस्तारा के मामले में, रद्दीकरण दर क्रमशः 0.60 प्रतिशत और 0.58 प्रतिशत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed