{"_id":"633a2f481b79aa2f1b5fdf07","slug":"doing-business-will-be-easier","type":"story","status":"publish","title_hn":"Business News: कारोबार करना होगा और आसान, छोटे अपराधों को हटाने के लिए विधेयक जल्द","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Business News: कारोबार करना होगा और आसान, छोटे अपराधों को हटाने के लिए विधेयक जल्द
Mon, 03 Oct 2022 06:09 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 03 Oct 2022 06:09 AM IST
सार
एक अधिकारी के अनुसार, कारोबार को आसान करने के लिए संशोधन विधेयक 2022 अंतिम चरण में है। इसे संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारोबार को आसान बनाने के लिए उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) विभिन्न मंत्रालयों के तहत संबंधित प्रावधानों को युक्तिसंगत बनाकर छोटे अपराधों को कम करने की योजना बना रहा है। इसके लिए एक विधेयक लाने की तैयारी है, जिसके लिए कैबिनेट से मंजूरी मांगी जाएगी।
विज्ञापन
एक अधिकारी के अनुसार, कारोबार को आसान करने के लिए संशोधन विधेयक 2022 अंतिम चरण में है। इसे संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सकता है। इस बिल में 16 मंत्रालयों के 35 एक्ट में कुल 110 प्रावधान हैं जिन्हें युक्तिसंगत बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित कानून के पीछे सुधार के एजेंडे को अगले स्तर पर ले जाते हुए सरकार कारोबार के अनुपालन को कम करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके लिए एक चार स्तरीय रणनीति बनाई गई है। इसमें सरलीकरण, डिजिटलीकरण, छोटे अपराधों को हटाने और गैर जरूरी नियमों या कानूनों को समाप्त करने की योजना है। सभी प्रमुख शेयर धारकों के साथ विचार-विमर्श के बाद इस विधेयक को अंतिम रूप दिया गया है।
विज्ञापन