फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Disclosure of black money of Gutkha trader of Gujarat unaccounted income of 100 crores unearthed

Income Tax Raid: गुजरात के गुटखा व्यापारी की काली कमाई का खुलासा, 100 करोड़ की बेहिसाब आय का पता चला

Wed, 24 Nov 2021 11:28 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 24 Nov 2021 11:28 AM IST
सार

Income Tax Raid On Gutkha Trader In Gujrat: सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, आयकर अधिकारियों ने 16 नवंबर को अहमदाबाद में गुटखा वितरक के कम से कम 15 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया था। इसमें 100 करोड़ की अधोषित आय का पता चला है। 

विज्ञापन
Disclosure of black money of Gutkha trader of Gujarat unaccounted income of 100 crores unearthed
आईटी रेड

विस्तार

गुजरात के एक गुटखा व्यापारी के ठिकानों में आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई में 100 करोड़ रुपये से अधिक की काली कमाई का खुलासा हुआ है। सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, आयकर अधिकारियों ने 16 नवंबर को अहमदाबाद में गुटखा वितरक के कम से कम 15 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया था। हालांकि, बयान में समूह के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। फिलहाल, आयकर विभाग ने समूह के बैंक लॉकरों को सील कर दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


चार करोड़ रुपये के जेवरात जब्त
आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान समूह के ठिकानों से करीब साढ़े सात करोड़ की बेहिसाब नकदी और लगभग चार करोड़ रुपये के जेवरात बरामद किए गए। सरकार की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि गुटखा वितरक समूह ने 30 करोड़ रुपये की अघोषित आय होने की बात भी स्वीकार की है। इसके अलावा अपने तलाशी अभियान के दौरान आयकर अधिकारियों ने 16 नवंबर की तलाशी के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए।
विज्ञापन


अचल संपत्तियों में किया गया निवेश
बयान में कहा गया है कि छापेमारी के दौरान मिले सबूतों का विश्लेषण समूह द्वारा कर चोरी की ओर इशारा करता है। अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब आय का पता चला है। जब्त की गई सामग्री के विश्लेषण से पता चला है कि नकद बिक्री खाता बही में दर्ज नहीं की गई थी और तलाशी दल को ऐसे सबूत भी मिले जिनसे पता चलता है कि समूह ने अचल संपत्तियों में अघोषित निवेश किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed