फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   DICGC has asked banks to display logo and QR code prominently on their website and banking portals credit card

RBI: क्रेडिट कार्ड से रिकॉर्ड 1.4 लाख करोड़ खर्च; वेबसाइट पर अपना लोगो और क्यूआर कोड प्रदर्शित करें बैंक

Mon, 17 Jul 2023 05:59 AM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 17 Jul 2023 05:59 AM IST
सार

एचडीएफसी बैंक के मई में सबसे ज्यादा 1.81 करोड़ क्रेडिट कार्ड चलन में थे। इस पर बकाया के मामले में 28.5 फीसदी हिस्सेदारी के साथ बैंक शीर्ष पर रहा। दूसरे स्थान पर काबिज एसबीआई कार्ड के 1.71 करोड़ क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल में थे।

विज्ञापन
DICGC has asked banks to display logo and QR code prominently on their website and banking portals credit card
क्रेडिट कार्ड से खर्च। - फोटो : SELF

विस्तार

 क्रेडिट कार्ड से खर्च मई, 2023 में मासिक आधार पर 5 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 1.40 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। इस दौरान इस्तेमाल क्रेडिट कार्ड की संख्या जनवरी, 2023 के मुकाबले 50 लाख से ज्यादा बढ़कर 8.74 करोड़ पहुंच गईं। वहीं, जमा बीमा एवं ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) ने सभी बैंकों से 31 अगस्त तक अपनी वेबसाइट व इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल पर अपना लोगो और क्यूआर कोड प्रमुखता से प्रदर्शित करने को कहा है।

विज्ञापन


क्रेडिट कार्ड से रिकॉर्ड 1.4 लाख करोड़ खर्च
आरबीआई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, नए कार्ड की बात करें तो 20 लाख का इस्तेमाल चालू वित्त वर्ष के पहले दो माह में ही हुआ है। जनवरी में देश में 8.24 करोड़ सक्रिय क्रेडिट कार्ड थे। फरवरी में यह संख्या 8.33 करोड़, मार्च में 8.53 करोड़ और अप्रैल में 8.65 करोड़ पहुंच गई। आंकड़ों के मुताबिक, क्रेडिट कार्ड से खर्च 2022-23 में पूरे साल के दौरान 1.1-1.2 लाख करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन


जानें कौन बैंक किस नंबर पर
एचडीएफसी बैंक के मई में सबसे ज्यादा 1.81 करोड़ क्रेडिट कार्ड चलन में थे। इस पर बकाया के मामले में 28.5 फीसदी हिस्सेदारी के साथ बैंक शीर्ष पर रहा। दूसरे स्थान पर काबिज एसबीआई कार्ड के 1.71 करोड़ क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल में थे। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक 1.46 करोड़ कार्ड के साथ तीसरे और एक्सिस बैंक 1.24 करोड़ से अधिक कार्ड के साथ चौथे स्थान पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट पर अपना लोगो और क्यूआर कोड प्रदर्शित करें बैंक
आरबीआई की अनुषंगी कंपनी ने परिपत्र में कहा, जमा बीमा विशेष रूप से छोटे जमाकर्ताओं की सुरक्षा करने, बैंकिंग प्रणाली में भरोसा पैदा करने व वित्तीय स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। केंद्रित व सतत तरीके से जमा बीमा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए केंद्रीय बैंक की सलाह से फैसला किया गया है कि डीआईसीजीसी के साथ पंजीकृत सभी बैंक अपनी वेबसाइट व इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल पर गारंटी निगम के लोगो और उसकी वेबसाइट से जुड़े क्यूआर कोड को प्रमुखता से प्रदर्शित करेंगे। इससे ग्राहकों को डीआईसीजीसी की जमा बीमा योजना के तहत आने वाले बैंकों को पहचानने में मदद मिलेगी। सभी संबंधित बैंकों को एक सितंबर, 2023 से इसका पालन करने के लिए कहा गया है। बैंकों में पांच लाख तक की जमा राशि का बीमा डीआईसीजीसी करता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed