फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   DGCA to control excessive pricing by airlines

विमान किरायों की बेतहाशा बढ़ोतरी से डीजीसीए नाराज, करेगा कंपनियों से बात

Thu, 19 May 2016 07:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 May 2016 07:42 PM IST
सार

  • विमान किराये की ऊपरी सीमा -कैपिंग- तय करने से पहले
    विमानन कंपनियों से बातचीत जरूरी
  • डीजीसीए ने विमानन कंपनियों के लिए यह बताना अनिवार्य कर दिया है कि कि उन्होंने हर महीने सबसे ऊंचे किराये पर कितनी सीट बेची

विज्ञापन
DGCA to control excessive pricing by airlines
हवाई जहाज - फोटो : Youtube Grab

विस्तार

विमानन क्षेत्र के नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशक 'डीजीसीए' एम सत्यवती ने कहा है कि विमान किराये की ऊपरी सीमा -कैपिंग- तय करने से पहले विमानन कंपनियों से बातचीत जरूरी है। हालांकि देखा यह जाता है कि विमानन कंपनियां मांग बढ़ते ही किराये में तीव्र बढ़ोतरी कर देती हैं। सत्यवती ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि विमान किराये की ऊपरी सीमा तय करने की जरूरत पड़ी तो सबसे पहले उन्हें विमानन कंपनियों से बातचीत करनी होगी। जब उनसे पूछा गया कि मुक्त बाजार के सिद्घांतों के बीच विमान किराये की ऊपरी सीमा तय करना तर्कसंगत होगा भी, तो उनका जवाब था कि फिलहाल इंतजार जाए। कुछ भी तय करने से पहले उन्हें विमानन कंपनियों से बातचीत करनी होगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इससे पहले डीजीसीए ने विमानन कंपनियों के लिए यह बताना अनिवार्य कर दिया है कि कि उन्होंने हर महीने सबसे ऊंचे किराये पर कितनी सीट बेची। उम्मीद की जा रही है कि इस महीने से डीजीसीए की तरफ से जो आंकड़े जारी किये जाएंगे, उसमें ऊंचे किराये की भी जानकारी होगी। इसके लिए डीजीसीए ने 20 मार्गों का चयन किया है।
विज्ञापन


यह शिकायत आम है कि पर्व-त्योहार, गर्मी या बड़े दिन की छुट्टियों या फिर लंबे वीकेंड के दौरान एयरलाइनें काफी ऊंचा किराया वसूलती हैं। संसद के दोनों सदनों में भी कई बार ये मामला उठा है। संसदीय समिति भी सरकार किराया नियंत्रित करने की बात कह चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed