{"_id":"612b2b65de8d135be868d11b","slug":"dgca-suspension-on-international-scheduled-commercial-passenger-flights-to-and-from-india-till-30th-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट: अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 30 सितंबर तक बढ़ा, DGCA ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कोरोना संकट: अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 30 सितंबर तक बढ़ा, DGCA ने जारी की अधिसूचना
Sun, 29 Aug 2021 12:08 PM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:08 PM IST
सार
देश के विमानन सुरक्षा नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने शुक्रवार को अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों के निलंबन को 30 सितंबर, 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
कोरोना महामारी के मद्देनजर देश के विमानन सुरक्षा नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने शुक्रवार को अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों के निलंबन को 30 सितंबर, 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। एक आधिकारिक परिपत्र के मुताबिक यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय मालवहन संचालन और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा मंजूरी प्राप्त विशेष उड़ानों पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
The government extends suspension on international scheduled commercial passenger flights to and from India till 30th September pic.twitter.com/Z1fsZOMp65
— ANI (@ANI) August 29, 2021विज्ञापन
रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 45,083 नए मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 45,083 नए मामले आए हैं जबकि 460 लोगों की मौत हो गई। वहीं 35,840 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,68,558 है। वहीं शनिवार को बीते 24 घंटे में 46,759 नए पॉजिटिवि मरीज मिले थे जबकि 509 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 31,374 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।
विज्ञापन