फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   DGCA Removes SpiceJet from Enhanced Surveillance

DGCA: डीजीसीए ने स्पाइसजेट पर से विशेष निगरानी हटाई, बताया यह कारण

Tue, 15 Oct 2024 02:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 15 Oct 2024 02:36 PM IST
सार

DGCA: 13 सितंबर को, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन को निगरानी व्यवस्था के तहत रखा था, क्योंकि वित्तीय बाधाओं के कारण एयरलाइन के विमान रखरखाव से संबंधित अनिवार्य दायित्वों के निर्वहन पर असर पड़ा था।

विज्ञापन
DGCA Removes SpiceJet from Enhanced Surveillance
स्पाइसजेट - फोटो : ANI

विस्तार

विमानन नियामक डीजीसीए ने मंगलवार को कहा कि उसने स्पाइसजेट विशेष निगरानी से बाहर कर दिया है। एयरलाइन ने कमियों को दूर करने के लिए कदम उठाए हैं और अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए धन जुटाया है।
विज्ञापन


13 सितंबर को, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन को निगरानी व्यवस्था के तहत रखा था, क्योंकि वित्तीय बाधाओं के कारण एयरलाइन के विमान रखरखाव से संबंधित अनिवार्य दायित्वों के निर्वहन पर असर पड़ा था।
विज्ञापन


डीजीसीए ने एक बयान जारी कर कहा कि निगरानी व्यवस्था के तहत नियामक ने ने विभिन्न स्थानों पर कुल 266 बार जांच की। नियामक के अनुसार, यह सुनिश्चित किया गया कि मौके पर की गई जांच के दौरान पाई गई कमियों को एयरलाइन ने उचित सुधार की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीसीए ने कहा, "इसके मद्देनजर और कंपनी में अतिरिक्त धन के वित्तीय प्रवाह के कारण, स्पाइसजेट को निगरानी व्यवस्था से हटा दिया गया है।" पिछले महीने संकटग्रस्त स्पाइसजेट ने संस्थागत निवेशकों से 3,000 करोड़ रुपये जुटाए थे और तब से इसने कई बकाये चुकाए हैं, कर्मचारियों को लंबित वेतन का भुगतान किया है और कुछ विमान पट्टेदारों के साथ समझौता किया है। बीएसई पर मंगलवार को दोपहर के कारोबार में स्पाइसजेट के शेयर 1.66 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 66.80 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed