{"_id":"62c55bf5f922b32fdb1476ae","slug":"dgca-notice-to-spicejet-8-times-in-18-days-there-was-technical-fault-in-spicejet-planes-dgca-issued-show-cause-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGCA Notice to Spicejet: स्पाइसजेट के विमानों में 18 दिनों में 8 बार आई तकनीकी खराबी, DGCA ने किया शोकॉज","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
DGCA Notice to Spicejet: स्पाइसजेट के विमानों में 18 दिनों में 8 बार आई तकनीकी खराबी, DGCA ने किया शोकॉज
Wed, 06 Jul 2022 06:27 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 06 Jul 2022 06:27 PM IST
सार
DGCA Notice to Spicejet: पिछले साल सितंबर महीने में भी DGCA की ओर से स्पाइसजेट कंपनी के बारे में जारी की गई फाइनेंशियल स्टेटमेंट में इस बात का खुलासा किया गया था कि कंपनी कैश एंड कैरी मोड में चल रही है। सप्लायरों और वेंडरों को नियमित रूप से भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्पाइसजेट का विमान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विमानन कंपनियों की नियामक संस्था DGCA (Directorate General of Civil Aviation) ने बुधवार को नागर विमानन सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। DGCA की ओर से यह कार्रवाई कंपनी के विमानों में पिछले 18 दिनों के दौरान आठ बार तकनीकी खरीबी आने की खबरों के बाद की गई है।
विज्ञापन
DGCA की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि इन घटनाओं की समीक्षा से पता चलता है कि इनमें से अधिकांश घटनाएं खराब आंतरिक सुरक्षा निरीक्षण और अपर्याप्त रख-रखाव के कारण हुई है। ये घटनाएं सिस्टम से संबंधित विफलता के उदाहरण हैं और सुरक्षा मानकों में गिरावट के परिणामस्वरूप हुई घटित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
DGCA की ओर से इस मामले में स्पाइसजेट को जवाब देने के लिए तीन हफ्तों का समय दिया गया है। आपको बता दें कि पिछले साल सितंबर महीने में भी DGCA की ओर से स्पाइसजेट कंपनी के बारे में जारी की गई फाइनेंशियल स्टेटमेंट में इस बात का खुलासा किया गया था कि कंपनी कैश एंड कैरी मोड में चल रही है। कंपनी के सप्लायरों और वेंडरों को नियमित रूप से भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे एयरलाइन के पास स्पेयर्स और MEL (Minimum Equipment Lists) की भी कमी है।
उधर, DGCA की ओर से जारी की गई नोटिस पर केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा है कि सुरक्षा में बाधा डालने वाली छोटी से छोटी त्रुटि की भी गहन जांच की जाएगी और उसे सही किया जाएगा।
DGCA की ओर से शोकॉज नोटिस जारी होने की खबरों के मीडिया में आने के बाद स्पाइसजेट ने भी इस मामले में अपनी सफाई दी है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि स्पाइसजेट ने पिछले साल अक्टूबर में रिसर्टीफिकेशन के लिए हुए ऑडिट को सफलतापूर्वक पूरा किया था। DGCA की ओर से समय-समय पर ऑडिट किया जाता रहा है। कंपनी की ओर से यह भी कहा गया है कि स्पाइसजेट DGCA और नागर विमानन के प्रावधानों के अनुरूप अपनी विमान सेवाओं का संचालन कर रही है।
वहीं, इस मामले में बुधवार को स्पाइसजेट के एमडी अजय सिंह ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि स्पाइसजेट 15 साल से सुरक्षित एयरलाइन सेवाएं प्रदान कर रही है। जिन घटनाओं की मीडिया में चर्चा चल रही है वे छोटी-मोटी घटनाएं हैं। महज एक या दो तकनीकी खराबी से जुड़ी घटनाओं को मीडिया में प्रचारित किया जा रहा है, यह ठीक नहीं है। इस तरह की तकनीक से जुड़ी घटनाएं रोजमर्रा सभी एयरलाइन्स के संचालन में होती रहती हैं। इसका ये कतई मतलब नहीं है कि एयरलाइन असुरक्षित है।