फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   DGCA issues show cause notice to Air India for excessive flight delays

DGCA: डीजीसीए ने एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया, विमानों की देरी मामले में कार्रवाई

Fri, 31 May 2024 05:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 31 May 2024 05:10 PM IST
सार

DGCA: नियामक ने 30 मई को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए एआई 183 और 24 मई को मुंबई से सैन फ्रांसिस्को के लिए एआई 179 उड़ानों में अत्यधिक देरी का उल्लेख करते हुए यह कार्रवाई की। विमान में एयर कंडीशन सही ढंग से काम नहीं करने के कारण दोनों उड़ानों में देरी हुई और इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
DGCA issues show cause notice to Air India for excessive flight delays
एयर इंडिया - फोटो : Twitter: @airindia

विस्तार

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को एयर इंडिया को कम से कम दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अत्यधिक देरी और यात्रियों की उचित देखभाल करने में विफल रहने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया।

विज्ञापन


नियामक ने 30 मई को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए एआई 183 और 24 मई को मुंबई से सैन फ्रांसिस्को के लिए एआई 179 उड़ानों में अत्यधिक देरी का उल्लेख करते हुए यह कार्रवाई की। विमान में एयर कंडीशन सही ढंग से काम नहीं करने के कारण दोनों उड़ानों में देरी हुई और इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। डीजीसीए के अनुसार इसके अलावा, डीजीसीए मानदंडों का उल्लंघन करने और एयर इंडिया द्वारा यात्रियों को असुविधा में डालने की घटनाएं बार-बार नियामक के संज्ञान में लाई गईं।
विज्ञापन


नियामक ने यह भी कहा कि एयर इंडिया यात्रियों की देखभाल करने में बार-बार विफल हो रही है और विमान में सवार होने से इनकार करने, उड़ानों को रद्द करने और उड़ानों में देरी के कारण एयरलाइनों द्वारा यात्रियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं से संबंधित प्रावधानों का अनुपालन नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियामक ने कहा, "एयर इंडिया से कारण बताने को कहा जाता है कि क्यों न उल्लंघन के लिए एयरलाइन के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई शुरू की जाए।" एक अधिकारी ने बताया कि नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उड़ानों में देरी और यात्रियों को हुई असुविधा का संज्ञान लिया जिसके बाद डीजीसीए ने कारण बताओ नोटिस जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed