P&W इंजनः DGCA ने इंडिगो, गोएयर को दी राहत, 24 नवंबर तक बदल सकेंगे इंजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमान नियामक डीजीसीए ने इंडिगो और गो एयर को राहत देते हुए ए320 नियो विमानों में लगे प्रैट एंड व्हिटनी इंजन (P&W Engine) को बदलने की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। इसके लिए विमान नियामक ने निर्देश जारी किए हैं।
विमान नियामक ने कहा है कि चूंकि इंजन बदलना एक बड़ा काम है और कंपनियों को लो प्रेशर टर्बाइन (एलपीटी) इंजन मिल नहीं रहे हैं, इसलिए हमने विमान कंपनियों से कहा है कि वो 24 नवंबर 2019 तक ऐसा कर लें।
बदलने थे इतने इंजन
डीजीसीए ने इंडिगो को 16 ए320 नियो विमानों का इंजन बदलने के लिए 12 नवंबर तक का समय दिया था। वहीं गो एयर को 13 नवंबर तक 13 विमानों में इंजन को बदलना था। इसके अलावा इंडिगो को 23 अन्य ए320 नियो विमानों का इंजन 19 नवंबर तक बदलना था। इन 23 विमानों में से इंडिगो 15 का इंजन बदल चुकी है। वहीं गो एयर 13 में से नौ विमानों के इंजन में बदल चुकी है।
पहले दिया था 31 जनवरी तक का आदेश
इससे पहले एक नवंबर को विमान नियामक डीजीसीए ने इंडिगो को आदेश देते हुए कहा है कि वो अगले साल 31 जनवरी तक अपने सभी ए320नियो विमानों में लगे पीडब्ल्यू इंजन को बदल लें। 48 फीसदी शेयर के साथ इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है।
इंडिगो, गो एयर कर रहे हैं परेशानी का सामना
2016 में इंडिगो और गो एयर ने इन विमानों को अपने बेड़े में शामिल किया था, जिसके बाद से इनकी दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। उड़ान भरने के बाद, या फिर जमीन पर खड़े रहने पर भी कई बार इंजन फेल हो जाता है। इससे हवाई यात्रियों की सुरक्षा पर काफी असर पड़ता है।