{"_id":"63b182fb09fe8d07041a9494","slug":"dgca-action-in-305-cases-against-airlines-and-others-in-2022-also-imposed-a-fine-of-two-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGCA: 2022 में एयरलाइंस और अन्य के खिलाफ 305 मामलों में कार्रवाई, दो करोड़ का जुर्माना भी लगाया","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
DGCA: 2022 में एयरलाइंस और अन्य के खिलाफ 305 मामलों में कार्रवाई, दो करोड़ का जुर्माना भी लगाया
Sun, 01 Jan 2023 06:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 01 Jan 2023 06:26 PM IST
सार
डीजीसीए ने रविवार को एक बयान में बताया कि इस साल प्रवर्तन की 305 कार्रवाई की गई। कार्रवाई की जद में विभिन्न एयरलाइंस, हवाईअड्डा परिचालक, उड़ान प्रशिक्षण संगठन आए।
विज्ञापन
डीजीसीए
- फोटो : ANI
विस्तार
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बीते साल करीब 305 मामलों में कार्रवाई की। डीजीसीए ने अलग-अलग नियमों का पालन नहीं करने पर2022 में विभिन्न एयरलाइंस और व्यक्तियों के खिलाफ अर्थदंड लगाने समेत प्रवर्तन की 305 कार्रवाई की।
विज्ञापन
डीजीसीए ने रविवार को एक बयान में बताया कि इस साल प्रवर्तन की 305 कार्रवाई की गई। कार्रवाई की जद में विभिन्न एयरलाइंस, हवाईअड्डा परिचालक, उड़ान प्रशिक्षण संगठन आए। ये कार्रवाई सुरक्षा नियमों और मानकों का पालन नहीं करने के लिए की गई। इसकी एक वजह विमान परिचालन में सुरक्षा के साथ समझौता भी थी।
विज्ञापन
बयान के मुताबिक, उड़ान संबंधी मानकों के अनुपालन में गलती करने वाले पायलट, परिचालक दल के सदस्य, हवाई यातायात नियंत्रकों, विमान देखरेख इंजीनियर और अन्य अधिकारियों के खिलाफ नियामक और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की गई। डीजीसीए ने बताया कि 2022 में उसने विभिन्न एयरलाइन, हवाई अड्डा परिचालक आदि के खिलाफ 39 मामलों में 1.975 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन