फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Despite rise in stock market Indians still have confidence in property gold and bank FDs

Report: बाजार में तेजी के बाद भी संपत्ति-सोना व बैंक जमा में भारतीयों का भरोसा, इनमें कुल निवेश का 79% हिस्सा

Thu, 21 Nov 2024 05:14 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 21 Nov 2024 05:14 AM IST
सार

जेफरीज की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ सालों के दौरान भारतीय परिवारों की संपत्ति में विविधता आई है। भारतीय परिवारों के लिए रियल एस्टेट निवेश का प्रमुख साधन बना हुआ है, जो उनकी कुल संपत्ति में 51.3 प्रतिशत का योगदान देता है। 

विज्ञापन
Despite rise in stock market Indians still have confidence in property gold and bank FDs
gold - फोटो : istock

विस्तार

शेयर बाजार में हालिया रिकॉर्ड तेजी के बावजूद भारतीयों का भरोसा परंपरागत निवेश वाले साधनों में बना हुआ है। इन परिवारों की कुल संपत्ति का 79 फीसदी हिस्सा संपत्ति, सोना व बैंक एफडी में जमा है। इक्विटी में सिर्फ 5.8% निवेश है।

विज्ञापन


जेफरीज की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ सालों के दौरान भारतीय परिवारों की संपत्ति में विविधता आई है। भारतीय परिवारों के लिए रियल एस्टेट निवेश का प्रमुख साधन बना हुआ है, जो उनकी कुल संपत्ति में 51.3 प्रतिशत का योगदान देता है। 15.2 प्रतिशत हिस्से के साथ सोना दूसरे स्थान पर है और इसके बाद बैंक जमा का नंबर आता है, जो घरेलू परिसंपत्तियों का 13.3 प्रतिशतहै। रिपोर्ट के अनुसार, भविष्य निधि (पीएफ) और पेंशन योजनाएं 5.7 प्रतिशत और नकद होल्डिंग तीन प्रतिशत हैं। 
विज्ञापन


एसआईपी से शेयर में निवेश
इक्विटी में कम निवेश है, लेकिन सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिये शेयर बाजार में खुदरा निवेश में वृद्धि हुई है। इसमें लोग मासिक आय का एक तय हिस्सा इक्विटी-लिंक्ड योजनाओं में निवेश करते हैं, जिससे अनुशासित और स्थिर निवेश को बढ़ावा मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • अक्तूबर में बाजारों में उतार-चढ़ाव के बावजूद एसआईपी निवेश 25,302 करोड़ के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे यह संकेत मिलता है कि खुदरा निवेशक अनिश्चित बाजार स्थिितयों में भी इक्विटी निवेश के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

रियल एस्टेट में लंबे समय में बेहतर रिटर्न
रियल एस्टेट सुरक्षित निवेश माना जाता है। इसकी कीमत समय के साथ बढ़ती है। इसमें निवेश से लंबे समय तक रिटर्न मिलता है, जैसे किराये की आय या संपत्ति की कीमत में वृद्धि। यह महंगाई के प्रभाव से भी बचाता है, क्योंकि कीमतें मुद्रास्फीति के साथ बढ़ती हैं। भारतीय रियल एस्टेट में निवेश करते हैं ताकि बच्चों व परिवार के लिए विरासत में संपत्ति छोड़ सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed