फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Despite being summons, CEO of DIAL did not reach, Standing Committee of Parliament expressed displeasure

Delhi Airport: समन जारी होने के बावजूद नहीं पहुंचे डीआईएएल के सीईओ, संसद की स्थायी समिति ने जताई नाराजगी

Thu, 15 Dec 2022 11:02 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 15 Dec 2022 11:02 PM IST
सार

Delhi Airport Congestion: पिछले कुछ समय से दिल्ली एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ से हो रही परेशानी को देखते हुए संसद की स्थायी समिति डीआईएएल के सीईओ को 15 दिसंबर को तलब किया था। बता दें कि नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी 12 दिसंबर (सोमवार) को दिल्ली हवाई अड्डे का औचक निरीक्षण किया था।

विज्ञापन

विस्तार

समन जारी किए जाने के बावजूद डीआईएएल (Delhi International Airport Limited) के सीईओ के गैरहाजिर रहने के बाद एविएशन पर बनी संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की है। डायल सीईओ की ओर से संसदीय स्थायी समिति के साथ बैठक में डायल समूह के डिप्टी एमडी नारायण राव व अन्य अधिकारी शामिल हुए। हालांकि, इस समिति के सदस्यों ने नाखुशी जाहिर की।

विज्ञापन

विज्ञापन

पिछले कुछ समय से दिल्ली एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ से हो रही परेशानी को देखते हुए संसद की स्थायी समिति डीआईएएल के सीईओ को 15 दिसंबर को तलब किया था। बता दें कि नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी 12 दिसंबर (सोमवार) को दिल्ली हवाई अड्डे का औचक निरीक्षण किया था। उस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों को परेशानी ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था। बाद में नागर विमानन मंत्रालय की ओर से भीड़-भाड़ का प्रबंधन करने के लिए एयरलाइंसों को निर्देश भी जारी किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं दूसरी ओर जीएआईएल के डिप्टी एमडी नारायण राव ने इस मामले में कहा है कि एयरपोर्ट पर भीड़-भाड़ की यह स्थिति तात्कालिक है। यह जल्द ही सामान्य हो जाएगी। कोरोनाकाल के बाद हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ी है। स्क्रीनिंग मशीनों की संख्या बढ़ाने समेत सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। हम दिल्ली एयरपोर्ट पर व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए सरकार के साथ मिलकर तत्परता से काम कर रहे हैं।




# हवाईअड्डों पर भीड़-भाड़ की चुनौती से निपटने के लिए तैनात होंगे 1400 अतिरिक्त सीआईएसएफ कर्मी
 

दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षा और बढ़ते यात्री यातायात की चुनौती से निपटने के लिए अतिरिक्त 1,400 सीआईएसएफ कर्मियों को मंजूरी दी गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की अध्यक्षता में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस), ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन व अन्य के साथ हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान यह बात कही गई। यह बैठक बड़े हवाई अड्डों, विशेष रूप से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में हाल ही में रिपोर्ट की गई भीड़ को कम करने के लिए किए गए उपायों की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी। बैठक के दौरान बताया गया कि 1,400 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कर्मियों का एक अतिरिक्त बल जल्द ही इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात किया जाएगा। हवाई अड्डों के तीनों टर्मिनल 1, 2 और 3 पर कार्गो एरिया को छोड़कर उनकी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ाई जाएगी।

छुट्टियों में भीड़भाड़ से बचने के लिए कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें: गुवाहाटी हवाई अड्डा
दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी भीड़ के बाद अब गुवाहाटी हवाईअड्डे ने यात्रियों को आगामी त्योहारी सीजन में होने वाली छुट्टियों के दौरान भीड़भाड़ से बचने के लिए निर्धारित प्रस्थान से कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने के लिए कहा है। हवाई अड्डे को यात्रियों की संख्या बढ़ने का अनुमान है और त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ इसमें और वृद्धि होने की संभावना है। गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल (एलजीबीआई) हवाईअड्डे परामर्श में कहा है कि हम हवाई अड्डे के माध्यम से यात्रा करने वाले अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे यात्रा संबंधी औपचारिकताओं और अनिवार्य सुरक्षा जांच के लिए अतिरिक्त समय प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed