{"_id":"640b4ccfb034016718044ef5","slug":"deregisters-spicejet-s-2-boeing-planes-airline-says-will-have-no-impact-on-operations-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Spicejet: स्पाइसजेट के दो बोइंग विमानों का पंजीकरण रद्द, कंपनी बोली- परिचालन पर असर नहीं","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Spicejet: स्पाइसजेट के दो बोइंग विमानों का पंजीकरण रद्द, कंपनी बोली- परिचालन पर असर नहीं
Fri, 10 Mar 2023 08:59 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Fri, 10 Mar 2023 08:59 PM IST
सार
Spicejet: नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने वीटी-एसजेडके और वीटी-एसवाईए का पंजीकरण क्रमश: छह और नौ मार्च को रद्द कर दिया। केपटाउन कन्वेंशन के तहत पट्टेदार और ऋणदाता चूक होने की स्थिति में पट्टे पर लिए गए विमान का पंजीकरण रद्द करने की मांग कर सकते हैं।
विज्ञापन
स्पाइस जेट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट के दो बोइंग 737-800 विमानों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने यह भी कहा कि दोनों विमानों का पंजीकरण रद्द होने से उसके परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने वीटी-एसजेडके और वीटी-एसवाईए का पंजीकरण क्रमश: छह और नौ मार्च को रद्द कर दिया। केपटाउन कन्वेंशन के तहत पट्टेदार और ऋणदाता चूक होने की स्थिति में पट्टे पर लिए गए विमान का पंजीकरण रद्द करने की मांग कर सकते हैं। इस तरह के अनुरोध अपरिवर्तनीय पंजीकरण और निर्यात अनुरोध प्राधिकरण (आईडीईआरए) के तहत किए जाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'एक विमान लंबे समय से खड़ा है और उसे पहले ही वापस किया जाना था जबकि दूसरे विमान को पट्टेदार के साथ इंजन संबंधी कुछ समस्याओं के कारण वापस किया जा रहा है। दोनों विमानों को सबसे कुशल तरीके से सहमति से वापस किया जा रहा है। इससे हमारे परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, "प्रवक्ता ने शुक्रवार को एक बयान में कहा।
विज्ञापन