फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Demand for gold may increase during festive season; Relief to retail consumers due to reduction in import duty

Gold: त्योहारी सीजन में बढ़ सकती है सोने की मांग; आयात शुल्क में कटौती से खुदरा उपभोक्ता को मिली राहत

Tue, 27 Aug 2024 04:24 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 27 Aug 2024 04:24 AM IST
सार

भारत में सोने की बढ़ती मांग वैश्विक कीमतों में तेजी को बढ़ावा दे सकती है, जो पिछले सप्ताह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी। हालांकि, सोना आयात की बढ़ती मांग भारत के व्यापार घाटे को बढ़ा सकती है और रुपये पर दबाव डाल सकती है।

विज्ञापन
Demand for gold may increase during festive season; Relief to retail consumers due to reduction in import duty
सोना-चांदी मांर्केट - संकेतात्मक फोटो - फोटो : pti

विस्तार

आयात शुल्क में पर्याप्त कटौती से सोने की कीमतें अधिक आकर्षक हो गई हैं। इससे आगामी त्योहारी सीजन में देश में सोने की मांग मजबूत रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन


विश्व स्वर्ण परिषद के सीईओ सचिन जैन ने कहा, सोने पर आयात शुल्क को 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी करने से खुदरा उपभोक्ताओं को राहत मिली है और खरीदारी को बढ़ावा मिला है। मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के भारतीय परिचालन के प्रबंध निदेशक अशर ओ ने कहा, शुल्क कटौती से खुदरा उपभोक्ताओं के बीच धारणा बदल गई है, जो मूल्य वृद्धि के कारण खरीदारी टाल रहे थे। उन्होंने कहा, शुल्क कटौती के बिना सोने की कीमतें 80,000 रुपये से ऊपर नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छू सकती थीं, लेकिन अब वे उच्चतम स्तर से नीचे कारोबार कर रही हैं।
विज्ञापन


अधिक आयात से बढ़ सकता है व्यापार घाटा
भारत में सोने की बढ़ती मांग वैश्विक कीमतों में तेजी को बढ़ावा दे सकती है, जो पिछले सप्ताह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी। हालांकि, सोना आयात की बढ़ती मांग भारत के व्यापार घाटे को बढ़ा सकती है और रुपये पर दबाव डाल सकती है। सोने की वैश्विक कीमतें पिछले सप्ताह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं, लेकिन भारत में घरेलू कीमतें सोमवार को 71,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed