फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Delhi International Airport will charge more from passengers to recover from loss due to Coronavirus

अगले महीने से दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरना होगा महंगा, यात्रियों को देना होगा नया चार्ज

Sat, 02 Jan 2021 03:53 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 02 Jan 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
Delhi International Airport will charge more from passengers to recover from loss due to Coronavirus
फरवरी से दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरना होगा महंगा - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस महामारी से विमानन सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब जल्द ही दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों को झटका लगेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अगले महीने से दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) हवाई यात्रियों पर एक नया चार्ज वसूलने की तैयारी कर रहा है। संकट के प्रभाव से उबरने के लिए एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) ने इसकी मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


कितना लगेगा चार्ज?

  • यानी अगर कोई यात्री दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान पकड़ता है, तो उसे अलग से फीस चुकानी होगी। एक फरवरी से यह अतिरिक्त चार्ज लगेगा और 31 मार्च तक दिल्ली से बाहर उड़ान भरने वालों को इस व्यवस्था के तहत 65.98 रुपये के साथ तमाम टैक्स चुकाने होंगे।
  • विज्ञापन
  • इसके बाद अप्रैल 2021 से इस चार्ज में कटौती की जाएगी।
  • वित्त वर्ष 2021-22 के लिए यह चार्ज 53 रुपये होगा। 
  • वित्त वर्ष 2022-23 के लिए चार्ज 52.56 रुपये तय किया गया है। 
  • वहीं वित्त वर्ष 2023-24 के लिए योत्रियों से 51.97 रुपये वसूला जाएगा। 


सूत्रों के अनुसार, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दिल्ली एयरपोर्ट की उस मांग को नहीं माना है, जिसमें कहा गया था कि दिल्ली से बाहर जाने वाली घरेलू उड़ान के लिए 200 रुपये और विदेशी उड़ान पर 300 रुपये का चार्ज लगाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन






3538 करोड़ रुपये के घाटे का अनुमान 
डीआईएएल ने विमानन मंत्रालय को लिखी चिट्ठी में अप्रैल 2020 से मार्च 2024 तक 3538 करोड़ रुपये के घाटे या कमी का अनुमान जताया था। सरकार को जानकारी दी कि अप्रैल से सितंबर 2020 के दौरान उन्हें 419 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से उन्हें वित्त वर्ष 2021 में 939 करोड़ रुपये के घाटे की आशंका है।

विमानन मंत्रालय से की थी अपील 
मालूम हो कि पहले DIAL ने विमानन मंत्रालय से भी अपील की थी कि वो एयरपोर्ट्स इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी को निर्देश दें कि एयरपोर्ट टैरिफ को तय करते समय कोरोना की वजह से उसके रेवेन्यू में आई गिरावट के प्रभाव को ध्यान में रखा जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है, जिससे एयरपोर्ट के कामकाज को चलाए रखने में परेशानी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed