फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Delhi - Agra lane 6 : Road not make but the recovery of the toll has been launched

दिल्ली-आगरा 6 लेन: रोड बनी नहीं, टोल की वसूली हो गई है शुरू

Sat, 18 Jun 2016 06:06 AM IST
शिशिर चौरसिया/ अमर उजाला, नई दिल्ली
शिशिर चौरसिया/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Jun 2016 06:06 AM IST
विज्ञापन
Delhi - Agra lane 6 : Road not make but the recovery of the toll has been launched
अप्रैल 15 में ही होना था पूरा लेकिन प्रगति है सिर्फ 52 फीसदी
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर दिल्ली से आगरा तक के हिस्से को छह लेन बनाने की परियोजना पूरा होने में अभी कुछ साल और लगेंगे क्योंकि अभी करीब 50 फीसदी काम ही पूरा हो पाया है। इसके स्वतंत्र इंजीनियर ने तो काम की बेहद सुस्त गति पर टिप्पणी भी की है। हालांकि 1,928 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना पर काम 2012 में ही शुरू हो गया और इसे अप्रैल 2015 में पूरा हो जाना था।
विज्ञापन


रोड बने ना बने, लेकिन इस पर मोटर वाहनों से टोल की वसूली चालू है। इस परियोजना को देखने वाली केन्द्रीय एजेंसी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के आधिकारिक सूत्रों से मिली सूचना के मुताबिक इस परियोजना की कई बार उच्चस्तरीय समीक्षा हो चुकी है, जिसमें कंशेसनायर को कड़ी चेतावनी तक दी गई है। लेकिन अभी भी परियोजना का करीब आधा काम ही पूरा हो पाया है। परियोजना के लिए बनने वाले सर्विस रोड की प्रगति का भी यही हाल है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस परियोजना के लिए मई 2010 में ही रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर को चुना गया था। रिलायंस इंफ्रा ने इसके लिए एक स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) के रूप में दिल्ली-आगरा टोल रोड प्राइवेट लिमिटेड का गठन किया है जो कि इसका काम देख रही है। इसने कुछ आरंभिक तैयारी पूरी होने के बाद अक्तूबर 2012 से परियोजना पर काम शुरू कर दिया और उसी समय से उस मार्ग पर गुजरने वाले वाहनों से टोल की वसूली भी शुरू कर दी गई। लेकिन अभी तक परियोजना पूरी नहीं हुई है। हालांकि परियोजना के लिए हुए करार के मुताबिक अप्रैल 2015 तक काम पूरा हो जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परियोजना के लिए नियुक्त स्वतंत्र इंजीनियर मेसर्स यूआरएस स्कॉट विल्सन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 25 मई 2016 को सौंपी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि परियोजना पर बेहद सुस्त गति से काम चल रहा है और अभी तक महज 52 फीसदी काम ही हो पाया है। सुस्ती का आलम यह है कि इस परियोजना से जुड़ी सुविधाओं (प्रोजेक्ट फेसिलिटी) पर अभी तक काम भी शुरू नहीं हो पाया है। इस परियोजना में कुल 14 छोटे पुलों को चौड़ा करना है लेकिन अभी तक इनमें से 4 पुलों पर काम भी शुरू नहीं हो पाया है।


इस सड़क पर पहले से बने 8 रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) को भी चौड़ा करने की दिशा में कोई ठोस काम नहीं हो पाया है। इस परियोजना को पूरा नहीं करने के बारे में एक जन हित याचिका दिल्ली उच्च न्यायलय में दाखिल की जा चुकी है। उच्च न्यायालय ने इस पर सुनवाई करते हुए काम में देरी पर एनएचएआई से विस्तृत जवाब मांगा गया है।

Published By Rahul Sankrityayan
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed