फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   defence PSU Hindustan Aeronautics Limited records highest ever revenue of over Rs 29,810 crore in FY 2023-24

HAL: 2023-24 में एचएएल ने हासिल किया 29810 करोड़ रुपए से अधिक राजस्व; 11 प्रतिशत की हुई वृद्धि

Tue, 02 Apr 2024 01:32 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 02 Apr 2024 01:32 AM IST
सार

कंपनी की ऑर्डर बुक 31 मार्च, 2024 तक, 94,000 करोड़ रुपये से अधिक है और अतिरिक्त बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने विकास की गति को बरकरार रखा है और बेहतर प्रदर्शन हासिल किया है।

विज्ञापन
defence PSU Hindustan Aeronautics Limited records highest ever revenue of over Rs 29,810 crore in FY 2023-24
एचएएल - फोटो : Social Media

विस्तार

रक्षा पीएसयू हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड(एचएएल) ने वित्त वर्ष 2023-24 में 29,810 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व दर्ज किया है। एचएएल ने सोमवार को बताया कि उसने लगभग 11 प्रतिशत की दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि पीएसयू बंगलूरू में स्थित है। वहीं, एक्स पर जारी एक पोस्ट में, एचएएल ने लिखा कि उसने परिचालन से अब तक का सबसे अधिक राजस्व दर्ज किया है। साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 29,810 करोड़ रुपये (अनंतिम और अलेखापरीक्षित) से अधिक, पिछले वित्तीय वर्ष में 9 प्रतिशत की तुलना में लगभग 11 प्रतिशत की दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले वर्ष का यह आंकड़ा 26,928 करोड़ रुपये था। एचएएल ने आगे बताया कि भूराजनीतिक मुद्दों के कारण उत्पन्न होने वाली प्रमुख आपूर्ति श्रृंखला चुनौतियों के बावजूद, कंपनी ने पूरे वर्ष बेहतर प्रदर्शन किया और अपेक्षित राजस्व वृद्धि हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद
कंपनी की ऑर्डर बुक 31 मार्च, 2024 तक, 94,000 करोड़ रुपये से अधिक है और अतिरिक्त बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने विकास की गति को बरकरार रखा है और बेहतर प्रदर्शन हासिल किया है।


तेजस Mk1A श्रृंखला का पहला विमान LA5033 28 मार्च को बेंगलुरु में HAL सुविधा से उड़ान भरने के बाद सफलतापूर्वक लांच हुआ। एचएएल के मुताबिक, तेजस एमके1ए विमान ने 18 मिनट की सफल उड़ान भरी। विमान का संचालन मुख्य परीक्षण पायलट ग्रुप कैप्टन (सेवानिवृत्त) केके वेणुगोपाल ने किया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed