फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   7th Pay Commission DA Hike Chhattisgarh Govt Increased by 6% To 28% For Employee Check All Details

DA Hike: इन राज्यों ने कर्मियों को दिया शानदार तोहफा, महंगाई भत्ता छह फीसदी तक बढ़ा, जानिए कितनी होगी सैलरी?

Wed, 17 Aug 2022 01:13 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 17 Aug 2022 01:13 PM IST
सार

DA Hike: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय की ओर से बताया गया है कि सीएम की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में महंगाई भत्ता में इजाफा करने का फैसला गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक कर्मचारियों के लिए संशोधित डीए का फैसला अगस्त महीने से लागू होगा।

विज्ञापन
7th Pay Commission DA Hike Chhattisgarh Govt Increased by 6% To 28% For Employee Check All Details
सरकारी कर्मचारियों को तोहफा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को इन राज्यों ने शानदार तोहफा दिया है। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने कर्मियों के महंगाई भत्ते में छह फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। महाराष्ट्र सरकार ने महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य कर्मचारियों के लिए छह प्रतिशत डीए बढ़ाने की सहमति दी है। इससे तमिलनाडु सरकार ने भी महंगाई भत्ता बढ़ाने का एलान किया था।

विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय की ओर से बताया गया है कि सीएम की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में महंगाई भत्ता में इजाफा करने का फैसला गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक कर्मचारियों के लिए संशोधित डीए का फैसला अगस्त महीने से लागू होगा। सीएमओ की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता अब मूल वेतन का 34 फीसदी कर दिया गया है।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ सरकार ने भी की घोषणा

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने भी महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया है। सरकार ने बताया है कि इससे राज्य के 3.8 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। राज्य सरकार के अनुसार सरकारी कर्मचारियों को सातवें और छठे वेतन पे कमीशन में छह और 15 फीसदी की दर से साल के एक अगस्त से वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी। सरकार के अनुसार इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार के वित्तीय कोष पर 2160 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के अधिकारियों और कर्मचारियों के महासंघ ने पिछले महीने अपनी विभिन्न मांगों के लिए पांच दिनों की हड़ताल की थी, जिसमें महंगाई भत्ता और मकान किराया भत्ता (एचआरए) में बढ़ोतरी शामिल थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु ने भी एक जुलाई से बढ़ाया था महंगाई भत्ता, इतनी मिलेगी सैलरी 

बता दें कि इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी बीते दिनों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाने का एलान किया था। एक जुलाई 2022 से इसे बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया गया है। तमिनाडु सीएम ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि इस फैसले से 16 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा और 1,947.60 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। स्टालिन ने स्वतंत्रता सेनानियों के लिए पेंशन 18,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रति माह और परिवार पेंशन और स्वतंत्रता आंदोलन के प्रतिष्ठित नेताओं के वंशजों को 9,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये करने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed