फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Cyrus Mistry Death: After Cyrus, who will take over the business of Polonji Group? Know what the company does?

Cyrus Mistry Death: कौन संभालता है शपूरजी-पलोनजी ग्रुप का कारोबार? जानिए क्या-क्या करती है कंपनी?

Mon, 05 Sep 2022 03:18 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 05 Sep 2022 03:18 PM IST
सार

Cyrus Mistry Death: शपूरजी पलोनजी ग्रुप के डायरेक्टर सायरस मिस्त्री का रविवार को निधन हो गया। इस ग्रुप की मार्केट वैल्यू 30 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। ग्रुप में किसके पास कौन सी जिम्मेदारी है। साइरस मिस्त्री के निधन के बाद ग्रुप का कामकाज अब कौन संभालेगा? आइये जानते हैं

विज्ञापन
Cyrus Mistry Death: After Cyrus, who will take over the business of Polonji Group? Know what the company does?
cyrus mistry - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शपूरजी पलोनजी ग्रुप (एसपी ग्रुप) इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन से लेकर एफकॉन्स, रियल इस्टेट, कंज्यूमर गुड्स और साेलर पावर तक के कारोबार में अपनी दखल रखता है। वर्तमान समय में इस समूह 50 से अधिक देशों में 50 हजार से अधिक लोगों को रोजगार देता है। पलोनजी मिस्त्री के सबसे छोटे बेटे 54 वर्षीय साइरस 2012 तक कंपनी के कारोबार में सक्रिय भूमिका में थे। 2012 में उन्हें टाटा ग्रुप का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके बाद उनके पारिवारिक व्यवसाय का संचालन उनके भाई देख रहे थे।  

विज्ञापन

 

Cyrus Mistry Death: After Cyrus, who will take over the business of Polonji Group? Know what the company does?
रतन टाटा, साइरस मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

2019 बाद से एसपी ग्रुप में बढ़ी नई पीढ़ी की हिस्सेदारी

दिसंबर 2012 में जब सायरस मिस्त्री को टाटा समूह का अध्यक्ष नियुक्त किया गया उसके बाद उन्होंने अपने पारिवारिक व्यवसाय का संचालन नहीं किया, उन्हाेंने अपने पारिवारिक ग्रुप के कामकाज का भार अपने बड़े भाई शपूर मिस्त्री को सौंप दिया।

2019 के अंत के बाद एसपी समूह में प्रबंधन के स्तर पर कई परिवर्तन किए गए शपूर के 26 वर्षीय बेटे को समूह की होल्डिंग कंपनी के बोर्ड में शामिल किया गया, जबकि बेटी तान्या समूह की कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) की गतिविधियों को संभालती हैं। 

परिवार की नई पीढ़ी को डिजिटाइजेशन को बढ़ावा देने और शेयरहोल्डर्स के साथ बेहतर ढंग से कम्यूनिकेट करने के उद्देश्य से ग्रुप की कंपनियों में शामिल किया गया। सायरस के बड़े भाई शपूर के बेटे पलोन कंपनी के उस शीर्ष पैनल का हिस्सा है जो दीर्घकालिक, रणीनीतिक और प्रभावशाली फैसले लेती है। 

इंजीनियरिंग कौशल के लिए दुनिया भर में है शपूरजी पलोनजी ग्रुप का नाम 

शपूरजी पलोनजी एंड कंपनी अपने इंजीनियरिंग कौशल के लिए जानी जाती है और यह कंपनी अपने प्रमुख एफकॉन्स के तहत देश की सबसे पुरानी घरेलू निर्माण इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी है। कंपनी की पहली परियोजना दक्षिण मुंबई में गिरगांव चौपाटी पर फुटपाथ का निर्माण कार्य था। उसके बाद मालाबार हिल पर एक जलाशय का निर्माण भी इसी ग्रुप ने किया जो तब से यहां के स्थानीय लोगों को पानी की आपूर्ति कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Cyrus Mistry Death: After Cyrus, who will take over the business of Polonji Group? Know what the company does?
साइरस मिस्त्री - फोटो : ANI

ओबेरॉय होटल समेत कई ऐतिहासिक इमारतों का एसपी समूह ने किया है निर्माण 

एसपी समूह के इंजीनियरिंग ग्रुप ने पूरे एशिया में भव्य होटलों, स्टेडियम, महलों और कारखानों का निर्माण किया है। इस ग्रुप ने जिन ऐतिहासिक और आइकॉनिक इमारतों का निर्माण किया हैं उनमें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का हेडक्वार्टर, बीएसई टॉवर, मुंबई का ओबेरॉय होटल और ओमान के सुल्तान के लिए बनाया गया ब्लू एंड गोल्ड अल आलम पैलेस शामिल हैं।
 
कंपनी ने राजस्थान के नाथद्वारा में दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा जो दुनिया की चौथी सबसे बड़ी प्रतिमा है का भी निर्माण कराया है। दुबई की जुमैरा लेकर टॉवर और मॉरिशस की इबेन साइबर सिटी का निर्माण भी एसपी  ग्रुप ने ही किया है। भारत में चेनाब नदी पर बना रेलवे ब्रिज, अटल टनल, ढाका चटगांव रेलवे टनल कॉरिडोर और देश की पहली कोलकाता मेट्रो का निर्माण भी इसी ग्रुप ने किया है। 

इसके अलावा कंपनी ने मुबंई का ब्रेबोर्न स्टेडियम, नई दिल्ली और मुंबई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का भी निर्माण कराया है। एक समय पर कपंनी ने रिकॉर्ड 21 महीनों में 1.6 करोड़ की लागत से मुंबई सेंट्रल स्टेशन का भी निर्माण किया था।

विज्ञापन

Cyrus Mistry Death: After Cyrus, who will take over the business of Polonji Group? Know what the company does?
अटल टनल रोहतांग - फोटो : अमर उजाला

कई कारोबार से ग्रुप ने बीते वर्षों में अपना हाथ खींचा

साल 2010 में एससी ग्रुप ने ही उस समय की देश की सबसे लंबी बिल्डिंग द इंपेरियल रेसिडेंशियल टावर का निर्माण कराया था। अपने निर्माण उद्योग में लगातार सफलता के झंडे गाड़ते हुए कंपनी ने कई करोबार से अपना हाथ खींचना भी जारी रखा है। एसपी ग्रुप बीते दिनों में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बिजनेस यूरेका फोर्ब्स से बाहर निकल गई है। यह कंपनी वैक्यूम क्लीनर, वाटर प्यूरीफायर बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी ने इस कारोबार में अपनी 8.7 फीसदी की हिस्सेदारी निजी इक्विटी फर्म लूनोलक्स को सितंबर 2021 में 4400 करोड़ रुपये में बेच दी थी। उसी तरह कंपनी ने स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर पावर कंपनी में अपनी बड़ी हिस्सेदारी अक्तूबर 2021 में रिलायंस इंडस्ट्रीज को बेच दी।
 

Cyrus Mistry Death: After Cyrus, who will take over the business of Polonji Group? Know what the company does?
साइरस मिस्त्री - फोटो : ANI

वर्ष 2012 से एसपी ग्रुप का कारोबार साइरस मिस्त्री के बड़े भाई शापूरजी संभाल रहे

वर्ष 2012 में जब कंपनी के मुखिया पालोनजी मिस्त्री ने रिटायरमेंट की घोषणा की तो उसके बाद कंपनी का नियंत्रण उनके बड़े बेटे और सायरस मिस्त्री के बड़े भाई शपूरजी पलोनजी के हाथ में रहा है। बड़े भाई को कारोबार सौंपने का एक बड़ा कारण सायरस के टाटा ग्रुप का चेयरमैन बनना भी था।
 

Cyrus Mistry Death: After Cyrus, who will take over the business of Polonji Group? Know what the company does?
cyrus mistry
टाटा ग्रुप का चेयरमैन बनने के बाद सायरस ने छोड़ दी थी पारिवारिक बिजनेस की जिम्मेदारी
 

टाटा ग्रुप का कारोबार संभालने के बाद सायरस मिस्त्री ने अपने पारिवारिक ग्रुप से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया था ताकि टाटा ग्रुप के साथ एसपी ग्रुप के हितों का टकराव ना हो। इसके साथ ही सायरस मिस्त्री ने अपने ग्रुप के कंपनियों को ऐसे किसी बिजनेस में प्रवेश करने पर रोक लगा रखी थी जिसमें टाटा ग्रुप सीधे तौर पर करोबार कर रहा हो। वर्ष 2003 में मिस्त्री परिवार ने अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ दी थी और आयरिश नागरिकता हासिल कर ली थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि सायरस की मां पास्टी पर्लिन डबलिन से थीं और उनकी नागरिकता में परिवर्तन आयरिश नागरिक से उनकी शादी के आधार पर हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed