फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Cyber insurance will cover everything from online shopping to homes, the threat of cyber risk is increasing

Cyber Insurance: साइबर बीमा में ऑनलाइन खरीदारी से लेकर स्मार्ट होम को मिलेगा कवर, बढ़ रहा साइबर जोखिम का खतरा

Mon, 10 Mar 2025 05:16 AM IST
शुभम कुमार कालीचरण
कालीचरण Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 10 Mar 2025 05:16 AM IST
सार

साइबर बीमा आवश्यक है, क्योंकि यह कंपनियों और व्यक्तियों को डाटा चोरी, मैलवेयर हमलों और अन्य धोखाधड़ी घटनाओं से जुड़े जोखिम को कम करने में मदद करता है। यह सुरक्षा अब विलासिता नहीं, बल्कि हर किसी के लिए जरूरत बन गई है, जो डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर है।

विज्ञापन
Cyber insurance will cover everything from online shopping to homes, the threat of cyber risk is increasing
साइबर बीमा - फोटो : एजेंसी

विस्तार

आज की हाइपर कनेक्टेड दुनिया में जहां मोबाइल, इंटरनेट बैंकिंग, सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स हमारे जीवन पर हावी होते जा रहे हैं, ऐसे में मजबूत साइबर बीमा की जरूरत बढ़ गई है। हम ऑनलाइन जितना ज्यादा समय बिताते हैं, उतना ही अधिक पर्सनल डाटा उत्पन्न, प्रसारित और विभिन्न डिजिटल डिवाइस पर स्टोर होता है। इस डाटा में लगातार वृद्धि और जटिलता ने कई साइबर जोखिमों को जन्म दिया है। अगर इस पर ध्यान न दिया जाए तो ये वित्तीय और भावनात्मक रूप से खतरनाक साबित होते हैं। इसलिए, डिजिटल युग में साइबर बीमा की अहमियत बढ़ गई है, जो हमें विभिन्न मोर्चे पर सुरक्षा कवर देते हैं।
विज्ञापन


जरूरत के अनुसार रिन्यू की छूट
साइबर बीमा आवश्यक है, क्योंकि यह कंपनियों और व्यक्तियों को डाटा चोरी, मैलवेयर हमलों और अन्य धोखाधड़ी घटनाओं से जुड़े जोखिम को कम करने में मदद करता है। यह सुरक्षा अब विलासिता नहीं, बल्कि हर किसी के लिए जरूरत बन गई है, जो डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर है। वर्तमान में साइबर बीमा पॉलिसियां सालाना आधार पर पेश की जाती हैं, जो जरूरतों के अनुसार कवरेज को रिन्यू करने की छूट देती हैं।
विज्ञापन


व्यापक पॉलिसी में इन मोर्चे पर मिलती है सुरक्षा
ऑनलाइन बिक्री:
यह पॉलिसी ऑनलाइन सामान बेचने पर होने वाले नुकसान को कवर करती है, जिसमें खरीदार भुगतान नहीं कर बीमित बिक्री व्यक्ति (विक्रेता) को धोखा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल धोखाधड़ी: पॉलिसी बीमित व्यक्ति के बैंक खाते या मोबाइल वॉलेट्स में सेंध लगाकर या फिशिंग/ईमेल स्पूफिंग के जरिये पैसे चोरी के कारण होने वाले वित्तीय नुकसान को कवर करती है।

ऑनलाइन खरीदारी: अगर आप इंटरनेट पर पेमेंट कार्ड, मोबाइल वॉलेट, नेटबैंकिंग आदि के जरिये किसी थर्ड पार्टी से कोई सामान खरीदकर भुगतान करते हैं, जिसे बाद में डिलीवर नहीं किया जाता है, तो यह नुकसान भी इस व्यापक पॉलिसी में कवर होता है।

कनेक्टेड वाहन कवर: यह वैकल्पिक कवरेज है, जो कनेक्टेड वाहनों (इंटरनेट कनेक्टिविटी और एडवांस टेक्नॉलजी सुविधाओं वाली गाड़ियां) में इंस्टॉल डिजिटल उपकरणों को होने वाले नुकसान को कवर करती है।

स्मार्ट होम कवर: साइबर घटनाओं के बाद स्मार्ट होम उपकरणों (इंटरनेट कनेक्टेड डिवाइस, सुरक्षा सिस्टम या होम ऑटोमेशन सिस्टम) को ठीक कराने या उनका डाटा रिस्टोर कराने पर होने वाले खर्च को कवर मिलता है। बीमा कंपनी इन खर्चों को रिइंबर्स कर देती है।


वित्तीय व मानसिक सुरक्षा देने में मददगार
जैसे-जैसे हमारी निर्भरता डिजिटल तकनीक पर बढ़ती जा रही है, साइबर बीमा का महत्व भी बढ़ रहा है। एक ऐसे युग में जहां पर्सनल डाटा सबसे कीमती वस्तु बन गया है, साइबर बीमा खरीदना न सिर्फ समझदारी भरा विकल्प है, बल्कि यह व्यक्तियों और परिवारों के लिए एक सर्वमान्य जरूरत बन गया है। वित्तीय और मानसिक सुरक्षा भी देता है। -टीए रामलिंगम, सीटीओ, बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed