फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Customs dept closely monitoring toy imports, newer modus operandi adopted to circumvent BIS norms: CBIC

CBIC: खिलौनों के निर्यात पर करीब से नजर रख रहा कस्टम विभाग, गड़बड़ी मिलने पर हो रही कार्रवाई

Sat, 14 Jan 2023 07:24 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 14 Jan 2023 07:24 PM IST
सार

CBIC: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक ट्वीट में कहा कि सीमा शुल्क विभाग गुणवत्ता नियंत्रण और सुरक्षा जांच को दरकिनार करने के प्रयासों को विफल करने के लिए बीआईएस और डीजीएफटी दोनों के साथ तालमेल बिठाकर कार्रवाई कर रहा है।

विज्ञापन
Customs dept closely monitoring toy imports, newer modus operandi adopted to circumvent BIS norms: CBIC
सीबीआईसी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने शनिवार को कहा कि सीमा शुल्क विभाग खिलौनों के आयात पर करीब से नजर रख रहा है और गुणवत्ता नियंत्रण एवं सुरक्षा नियमों को दरकिनार करने के लिए अपनाए गए नए तरीकों से लगातार निपट रहा है।

विज्ञापन


सरकार ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि बीआईएस गुणवत्ता चिह्न नहीं होने और फर्जी लाइसेंस का इस्तेमाल करने के मामलों में पिछले एक महीने के दौरान भारत भर के हवाई अड्डों और मॉल में छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान हैमलेज और आर्चीज सहित प्रमुख खुदरा दुकानों से 18,600 खिलौने जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक ट्वीट में कहा कि सीमा शुल्क विभाग गुणवत्ता नियंत्रण और सुरक्षा जांच को दरकिनार करने के प्रयासों को विफल करने के लिए बीआईएस और डीजीएफटी (विदेश व्यापार महानिदेशालय) दोनों के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि खिलौनों के आयात में बरती जाने वाली गड़बड़ियों से निपटने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआईसी ने ट्वीट किया, 'भारतीय सीमा शुल्क उन खिलौनों के आयात पर करीब से नजर रख रहा है जो बीआईएस मानकों को पूरा नहीं करते हैं। ऐसे खिलौना बेचने वालों के खिलाफ तत्परता से कार्रवाई भी की जा रही है।'

सीबीआईसी ने एक व्यक्ति के उस ट्वीट का जवाब भी दिया जिसमें  सवाल किया गया था कि जिन खिलौनों पर बीआईएस गुणवत्ता का निशान नहीं था, फिर उनके आयात के दौरान सीमा शुल्क मंजूरी कैसे प्राप्त की गई। सीबीआईसी ने इसके जवाब में कहा कि 1 जनवरी, 2021 से सरकार ने खिलौनों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की ओर निर्दिष्ट सुरक्षा मानदंडों के अनुरूप होना अनिवार्य कर दिया है, जो एक राष्ट्रीय मानक सेटिंग निकाय है।

पिछले एक महीने में जब्त किए गए 18,500 से अधिक खिलौने स्थानीय रूप से निर्मित होने के साथ-साथ आयातित भी थे। कुछ खिलौनों पर बीआईएस गुणवत्ता का अनिवार्य निशान नहीं था, कुछ पर फर्जी बीआईएस लाइसेंस नंबर था और कुछ खिलौने अन्य देशों में बने थे। 

सीबीआईसी ने बताया कि देश भर के प्रमुख हवाई अड्डों और मॉल में स्थित हैमलेज, आर्चीज, डब्ल्यूएच स्मिथ, किड्स जोन और कोकोकार्ट सहित प्रमुख खुदरा दुकानों में छापे मारे गए।  गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल में आर्चीज स्टोर, हैदराबाद और दिल्ली हवाई अड्डों पर डब्ल्यूएच स्मिथ स्टोर, मुंबई और गुजरात हवाई अड्डों पर कोकोकार्ट स्टोर और चेन्नई हवाई अड्डे पर टियारा टॉयज जोन से खिलौने भी जब्त किए गए हैं।


इसके अलावा उपभोक्ता संरक्षण नियामक सीसीपीए ने खिलौनों में गुणवत्ता नियंत्रण आदेश के कथित उल्लंघन के मामले में तीन प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील को भी नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed