फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Cryptocurrency Prices Today on July 7 major currencies are trading higher

डिजिटल करेंसी: 0.18 फीसदी बढ़ा बिटक्वाइन, जानिए दुनिया की 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के रेट्स

Wed, 07 Jul 2021 12:34 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 07 Jul 2021 12:34 PM IST
सार

coinmarketcap.com इंडेक्स के अनुसार बिटक्वाइन पिछले सात दिनों में 0.03 फीसदी गिरा है और पिछले 24 घंटों में यह 0.18 फीसदी बढ़ा है। इसके बाद इसकी कीमत 34861.51 डॉलर पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Cryptocurrency Prices Today on July 7 major currencies are trading higher
बिटक्वाइन - फोटो : iStock

विस्तार

दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटक्वाइन सहित आज ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसी में तेजी देखने को मिल रही है। वैश्विक क्रिप्टो बाजार पूंजीकरण 14.5 खरब डॉलर है। पिछले दिन के मुकाबले इसमें 1.63 फीसदी की तेजी आई है। 

विज्ञापन


बुधवार को बीजिंग स्थिति सेंट्रल बैंक ऑफ चाइना ने सॉफ्टवेयर कंपनी बीजिंग Qudao कल्चरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड को बंद करने का आदेश दिया। दरअसल सेंट्रल बैंक को संदेह है कि ये सॉफ्टवेयर कंपनी संदिग्ध रूप से क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग कर रही थी। इसके बाद से बिटक्वाइन के भाव में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
विज्ञापन


सात दिनों में 0.03 फीसदी गिरा बिटक्वाइन
coinmarketcap.com इंडेक्स के अनुसार बिटक्वाइन पिछले सात दिनों में 0.03 फीसदी गिरा है और पिछले 24 घंटों में यह 0.18 फीसदी बढ़ा है। इसके बाद इसकी कीमत 34861.51 डॉलर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर जानें सुबह 11:30 बजे तक दुनिया की 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के रेट्स- 

  • बिटक्वाइन - 0.18 फीसदी चढ़कर 34861.51 डॉलर हुई कीमत।
  • इथेरियम - 2.81 फीसदी चढ़कर 2388.39 डॉलर हुई कीमत।
  • टेथर - 0.04 फीसदी गिरकर 0.9999 डॉलर हुई कीमत।
  • बाइनेंस क्वाइन - 4.17 फीसदी चढ़कर 333.28 डॉलर हुई कीमत।
  • कार्डानो - 1.45 फीसदी गिरकर 1.43 डॉलर हुई कीमत।
  • एक्सआरपी - 1.04 फीसदी गिरकर 0.6714 डॉलर हुई कीमत।
  • डॉजक्वाइन - 1.80 फीसदी गिरकर 0.2362 डॉलर हुई कीमत।
  • यूएसडी क्वाइन - 0.04 फीसदी गिरकर 0.9997 डॉलर हुई कीमत।
  • पोल्का डॉट - 5.34 फीसदी चढ़कर 16.84 डॉलर हुई कीमत।
  • यूनिस्वैप - 4.35 फीसदी चढ़कर 23.28 डॉलर हुई कीमत।

स्रोत - coinmarketcap.com 

मालूम हो कि फिलीपींस स्टॉक एक्सचेंज एक एकीकृत क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज लॉन्च करने के लिए रुचि दिखाने वाला पहला स्टॉक एक्सचेंज बन गया है। इसने कहा कि एक परिसंपत्ति वर्ग के रूप में क्रिप्टोकरेंसी के महत्व को और अधिक नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। चीन के सेंट्रल बैंक ने बीते दिनों कुछ बैंकों और पेमेंट फर्मों को क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग पर कड़ाई करने का आदेश दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed