फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Crude oil prices fall due to increase in reserves in America import of palm oil decreases to 8 months low

US: अमेरिका में भंडार बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें घटीं, पाम तेल का आयात घटकर 8 माह के निचले स्तर पर

Fri, 03 Mar 2023 05:48 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 05:48 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड की कीमतें बृहस्पतिवार को 0.15 फीसदी (13 सेंट) घटकर 84.18 डॉलर प्रति बैरल रह गई। अमेरिका तेल मानक डब्ल्यूटीआई 0.2 फीसदी (17 सेंट) सस्ता होकर 77.52 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

विज्ञापन
Crude oil prices fall due to increase in reserves in America import of palm oil decreases to 8 months low
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

अमेरिका में कच्चे तेल के बढ़ते भंडार एवं यूरोप में ब्याज दरों में और बढ़ोतरी का आर्थिक वृद्धि दर पर पड़ने वाले असर की चिंता से अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड की कीमतें बृहस्पतिवार को 0.15 फीसदी (13 सेंट) घटकर 84.18 डॉलर प्रति बैरल रह गई। अमेरिका तेल मानक डब्ल्यूटीआई 0.2 फीसदी (17 सेंट) सस्ता होकर 77.52 डॉलर प्रति बैरल रह गया। उधर, अमेरिका में लगातार 10वें सप्ताह कच्चे तेल का भंडार बढ़ने से बाजार पर दबाव बढ़ा है। एनर्जी इन्फॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन रिपोर्ट के मुताबिक, 24 फरवरी, 2023 को समाप्त सप्ताह में अमेरिका का तेल भंडार 12 लाख बैरल बढ़कर 48.02 करोड़ बैरल पहुंच गया। यह मई, 2021 के बाद सबसे अधिक है।
विज्ञापन


पाम तेल का आयात फरवरी में घटकर 8 माह के निचले स्तर पर
मुंबई। देश का पाम तेल आयात जनवरी, 2023 के मुकाबले फरवरी में 30 फीसदी घटकर 5.86 लाख टन रह गया। यह जून, 2022 के बाद पाम तेल आयात का पिछले आठ महीने का सबसे निचला स्तर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले से जुड़े पांच डीलरों ने बृहस्पतिवार को बताया कि घरेलू रिफाइनरी कंपनियों ने अक्तूबर-जनवरी में अत्यधिक पाम तेल का आयात कर लिया था। इस भंडार को कम करने के लिए उन्होंने फरवरी में कम आयात किए। जीजीएन रिसर्च के मैनेजिंग पार्टनर के राजेश पटेल ने बताया कि फरवरी में सोया तेल का आयात भी 7.3 फीसदी कम होकर 3.40 लाख टन रह गया। सूरजमुखी तेल आयात 67% घटकर 1.50 लाख टन रह गया। भारत पाम तेल की खरीदारी इंडोनेशिया, थाईलैंड और मलयेशिया से करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed