फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Crude oil crosses 105 Dollar due to EU sanctions on Russia

रूस-यूक्रेन संकट: रूस पर यूरोपीय संघ के प्रतिबंध से कच्चा तेल 105 डॉलर के पार

Thu, 12 May 2022 05:16 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 12 May 2022 05:16 AM IST
सार

यूरोपीय संघ के प्रतिबंध पर समर्थन और आपूर्ति संबंधी चिंता बढ़ने से ब्रेंट क्रूड 2.99 फीसदी बढ़कर 105.45 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। जानकारों का कहना है कि यूरोपीय संघ के रूसी तेल पर प्रतिंबध लगाने के प्रस्ताव से आने वाले समय में तेल की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
Crude oil crosses 105 Dollar due to EU sanctions on Russia
कच्चा तेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

रूस से तेल खरीद पर प्रतिबंध लगाने के यूरोपीय संघ के समर्थन से वैश्विक बाजार में कच्चा तेल बुधवार को 105 डॉलर के पार पहुंच गया। इससे पहले पिछले दो सत्रों में कच्चे तेल की कीमतों में 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।

विज्ञापन


इसके बाद यूरोपीय संघ के प्रतिबंध पर समर्थन और आपूर्ति संबंधी चिंता बढ़ने से ब्रेंट क्रूड 2.99 फीसदी बढ़कर 105.45 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। जानकारों का कहना है कि यूरोपीय संघ के रूसी तेल पर प्रतिंबध लगाने के प्रस्ताव से आने वाले समय में तेल की कीमतें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


एक ब्रोकरेज हाउस ने कहा, चीन की अर्थव्यवस्था में राहत की उम्मीदों के कारण भी तेल की कीमतों में तेजी बनी रही। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत इस साल बढ़कर 139 डॉलर पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोर्गन स्टेनली ने भारत की वृद्धि दर घटाई
मोर्गन स्टेनली ने भारत की जीडीपी की वृद्धि दर घटा दी है। इसने कहा है कि चालू वित्तवर्ष में देश की विकास दर 7.6 फीसदी रह सकती है। अगले साल में इसके एक फीसदी घटकर 6.7 फीसदी रहने का अनुमान है। उसके पहले के अनुमान की तुलना में यह 0.30 फीसदी कम है। इसने कहा है कि रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष और साथ ही भारत में महंगाई की वजह से विकास दर पर असर दिख सकता है। भारत दुनिया में तेलों के आयात में तीसरा सबसे बड़ा बाजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed