{"_id":"67a55dc4331bc4937903da27","slug":"crisil-report-february-veg-thali-cheap-potatoes-tomatoes-prices-slashed-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Report: आलू-टमाटर की कीमतें घटने से 9% सस्ती हुई शाकाहारी थाली, सालाना आधार पर दो फीसदी बढ़ गई कीमत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Report: आलू-टमाटर की कीमतें घटने से 9% सस्ती हुई शाकाहारी थाली, सालाना आधार पर दो फीसदी बढ़ गई कीमत
Fri, 07 Feb 2025 06:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 07 Feb 2025 06:41 AM IST
सार
क्रिसिल की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर में शाकाहारी थाली के दाम 31.60 रुपये रहे हैं। हालांकि, अक्तूबर में 33.30 रुपये के शीर्ष पर पहुंचने के बाद से लगातार कीमतें घट रही हैं। आलू की कीमत पिछले साल के निचले आधार पर 24 रुपये से 35 प्रतिशत बढ़कर 31 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
शाकाहारी थाली। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलू और दाल की कीमतों में तेजी से जनवरी में घरों में पकने वाली थाली की कीमत सालाना आधार पर दो फीसदी महंगी होकर 28.70 रुपये पर पहुंच गई है जो जनवरी, 2024 में 28 रुपये थी। हालांकि, दिसंबर में घरेलू गैस और टमाटर के सस्ते होने से मासिक आधार पर दाम 9 फीसदी घट गया है।
विज्ञापन
क्रिसिल की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर में शाकाहारी थाली के दाम 31.60 रुपये रहे हैं। हालांकि, अक्तूबर में 33.30 रुपये के शीर्ष पर पहुंचने के बाद से लगातार कीमतें घट रही हैं। आलू की कीमत पिछले साल के निचले आधार पर 24 रुपये से 35 प्रतिशत बढ़कर 31 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। रबी की ताजा आवक के कारण टमाटर के दाम मासिक आधार पर 34 प्रतिशत और आलू एवं प्याज की कीमतों में क्रमशः 16 प्रतिशत और 21 फीसदी की मासिक गिरावट से थालियों की कीमतों पर सकारात्मक असर पड़ा है।
विज्ञापन
मांसाहारी थाली 17 फीसदी महंगी चिकन के दाम में वृद्धि से जनवरी में मांसाहारी थाली की कीमत 17 फीसदी बढ़कर 60.6 रुपये हो गई है। जनवरी, 2024 में यह 52 रुपये थी। मासिक आधार पर यह चार फीसदी घटी है। दिसंबर में 63.30 रुपये दाम था।
विज्ञापन