फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Credit Suisse Crisis Sends Shivers Amongst Wealthy Indians

Credit Suisse: क्रेडिट स्विस प्रकरण के बाद बदलेगा भारतीय निवेशकों का नजरिया, जानें क्या कहते हैं जानकार

Wed, 22 Mar 2023 03:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 22 Mar 2023 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार
इस साल सिटीग्रुप ने एक्सिस बैंक को बेचकर भारत में अपने खुदरा कारोबार से बाहर निकलने का फैसला किया और अपने सभी धन प्रबंधन का कारोबार देश के निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक को हस्तांतरित कर दिया। इसके अलावा पिछले एक दशक में क्रेडिट स्विस के नए खरीदार- यूबीएस एजी, मॉर्गन स्टेनली और मैक्वेरी ग्रुप लिमिटेड ने भारत में अपना कारोबार बंद कर दिया है।
loader
Credit Suisse Crisis Sends Shivers Amongst Wealthy Indians
credit suisse - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लिकटेंस्टीन के शाही परिवार की ओर से समर्थित एक फर्म ने मंगलवार को कहा कि क्रेडिट स्विस ग्रुप  संकट से संपन्न भारतीयों का अंतरराष्ट्रीय धन प्रबंधकों को देखने का नजरिया बदलेगा। 



एलजीटी वेल्थ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य निवेश अधिकारी और प्रबंध निदेशक राजेश चेरुवु के अनुसार पिछले 15 साल में कई बहुराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान भारतीय बाजार से बाहर निकल गए हैं ऐसे में क्रेडिट स्विस से जुड़ी ताजा घटना धनी निवेशकों को परेशान कर रही है।


चेरुवु ने मीडिया से बातचीत  में बताया, "यह विशेष घटना धनाढ्यों के व्यावसायिक रणनीतियों को प्रभावित करने वाला है। निवेशक मुख्य रूप से अपने धन प्रबंधकों और धन सलाहकारों के व्यावसायिक संचालन की स्थिरता चाहते हैं।

इस साल सिटीग्रुप ने एक्सिस बैंक को बेचकर भारत में अपने खुदरा कारोबार से बाहर निकलने का फैसला किया और अपने सभी धन प्रबंधन का कारोबार देश के निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक को हस्तांतरित कर दिया।

इसके अलावा पिछले एक दशक में क्रेडिट स्विस के नए खरीदार- यूबीएस एजी, मॉर्गन स्टेनली और मैक्वेरी ग्रुप लिमिटेड ने भारत में अपना कारोबार बंद कर दिया है। माना जा रहा है कि मूल्य-जागरूक भारतीय करोड़पतियों से उनके लिए पैसा बनाना मुश्किल हो रहा था, भारतीय करोड़पति उनकी हर सलाह पर भुगतान करने के आदि नहीं थे। 

पेशेवर फंड प्रबंधन के प्रति बदलते भारतीय दृष्टिकोण ने धन प्रबंधकों को लुभाया है
हालांकि हाल के दिनों में भारत के विकास के साथ धन सृजन की मात्रा और पेशेवर फंड प्रबंधन के प्रति बदलते दृष्टिकोण ने कुछ धन प्रबंधकों को लुभाया है। उनकी नजर देश के 600 अरब डॉलर के धन उद्योग के एक हिस्से पर है और यह सालाना दो अंकों में बढ़ रहा है।

HSBC होल्डिंग्स पीएलसी अपने अमीरों का दोहन करने के लिए भारत में एक तटवर्ती निजी बैंकिंग सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है, जबकि जूलियस बेयर ग्रुप लिमिटेड का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में अपना और अधिक विस्तार करना है।

उन्होंने कहा, संरचनात्मक रूप से भारत अगले तीन, पांच, सात साल के लिए वृद्धि की शानदार संभावना है। चेरुवु ने कहा, "इसलिए हम वास्तव में निवेशकों को सुझाव दे रहे हैं कि वे लंबी अवधि के लिए पोर्टफोलियो बनाने और लाभ कमाने के लिए बाजार में चल रही घबराहट और अस्थिरता का का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed