फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   coronavirus impact UN says Global economy could shrink by almost 1 percent in 2020 due to COVID 19 pandemic

संयुक्त राष्ट्र ने चेताया, कोरोना महामारी से वैश्विक अर्थव्यवस्था में हो सकती है एक फीसदी की कमी

Thu, 02 Apr 2020 12:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 02 Apr 2020 12:51 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था 2020 में करीब एक फीसदी तक घट सकती है। पहले इसमें 2.5 फीसदी की वृद्धि का अनुमान था। 

विज्ञापन
coronavirus impact UN says Global economy could shrink by almost 1 percent in 2020 due to COVID 19 pandemic
संयुक्त राष्ट्र (फाइल फोटो)

विस्तार

इस संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पर्याप्त वित्तीय राहत का इंतजाम किए बिना आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिबंध बढ़ाया जाता है, तो ये गिरावट और अधिक हो सकती है। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बाधित कर रही है महामारी
संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (डीईएसए) के एक विश्लेषण में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बाधित कर रही है। पिछले महीने के दौरान लगभग 100 देशों के राष्ट्रीय सीमाओं को बंद करने से लोगों की आवाजाही और पर्यटन में एक डरावना ठहराव आ गया है। 
विज्ञापन


प्रोत्साहन पैकेज पर विचार कर रही सरकारें 
डीईएसए ने कहा कि, "इन देशों में लाखों श्रमिकों को अपनी नौकरी खोने की आशंका का सामना करना पड़ रहा है। सरकारें अपनी अर्थव्यवस्थाओं को मंदी में जाने से रोकने के लिए बड़े प्रोत्साहन पैकेज पर विचार कर रही हैं। सबसे खराब स्थिति में वैश्विक अर्थव्यवस्था 2020 में 0.9 फीसदी तक गिरावट दर्ज कर सकती है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर ऐसा हुआ तो और अधिक हो सकता है नुकसान
इसके साथ ही डीईएसए ने कहा कि अगर हालात संभल गए तो भी इस साल वैश्विक अर्थव्यवस्था 1.2 पीसदी तक की वृद्धि दर्ज कर सकती है। लेकिन ऐसा तभी होगा जब निजी खपत में मामूली गिरावट हो और निवेश, निर्यात तथा सरकारी खर्च में वृद्धि हो। संस्था ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था 2009 में 1.7 फीसदी घटी थी। डीईएसए ने कहा है कि यदि सरकारों आम लोगों को आर्थिक सहायता और उपभोक्ता खर्च बढ़ाने में मदद करने में विफल रही तो ये नुकसान और भी अधिक हो सकता है।


दुनिया में आठ लाख से ज्यादा लोग संक्रमित
मालूम हो कि कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया त्राहिमाम कर रही है। इस वायरस से मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अमेरिका कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक वेंटीलेटर्स, चिकित्सा आपूर्ति और निजी सुरक्षा के लिए अन्य जरूरी सामान रूस से खरीदने पर राजी हो गया है। वैश्विक महामारी की वजह से विश्व में अब तक 40 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और आठ लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed