फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CoronaVirus impact America Retail Sales Fell By record 16 Percent In April

कोरोना का असर: अमेरिका में रिकॉर्ड 16 फीसदी गिरी अप्रैल में खुदरा बिक्री

Sat, 16 May 2020 06:26 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 16 May 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus impact America Retail Sales Fell By record 16 Percent In April
- फोटो : PTI

अमेरिका में अप्रैल में फुटकर विक्रेताओं के कारोबार में मार्च की तुलना में 16.4 फीसदी की गिरावट आई। कोरोना वायरस महामारी से खरीदार बाजार से दूरी बनाए हुए हैं और खुदरा स्टोर चलाने वाली कंपनियों के लिए कारोबार संभालना कठिन हो रहा है।

विज्ञापन


अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने फुटकर खरीद के बारे में शुक्रवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि पिछले 12 महीने में बिक्री 21.6 फीसदी गिर चुकी है। इस स्तर की गिरावट कारोबार की कमर तोड़ सकती है।
विज्ञापन


1992 से भी खराब है फुटकर कारोबार की हालत
इस समय फुटकर कारोबार की हालत 1992 से भी अधिक खराब बताई जा रही है। इस मार्च में गिरावट 8.3 फीसदी थी जो एक नया रिकार्ड था। अप्रैल में गिरावट दोगुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंसल्टेंसी कंपनी मारिया फियोरिनी रैमिरेज के मुख्य अर्थशास्त्री जोशुआ शापीरो ने कहा कि, 'यह समुद्रीय चक्रवात जैसा है जो पूरी अर्थव्यवस्था को ध्वस्त कर सब कुछ अपने साथ उड़ा ले जाना चाहता है। शापीरो का मत है कि राज्यों और स्थानीय निकायों की ओर से बाजार खोलने की छूट देने के बाद बिक्री कुछ सुधर सकती है।'

ऑनलाइन खरीद में बढ़ोतरी
कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर की बिक्री अप्रैल में मार्च से ज्यादा तेजी से गिरी है। ऑनलाइन खरीद बढ़ रही है। अप्रैल में ऑनलाइन खरीद कारोबार पिछले माह से 8.4 फीसदी ज्यादा रहा। सालाना आधार पर ऑनलाइन खरीद 21.6 फीसदी बढ़ी है। ऑनलाइन को छोड़ कर अप्रैल में खुदरा कारोबार के एक भी खंड में सुधार नहीं दिखा।

अप्रैल में 13 फीसदी कम हुई वाहनों की बिक्री
वाहनों की बिक्री अप्रैल में 13 फीसदी और फर्नीचर की बिक्री 59 फीसदी डूब गई। यही हाल इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायंस बाजार का भी रहा जहां मार्च की तुलना में बिक्री में 60 फीसदी की गिरावट आई। रेस्तरां कारोबार भी 30 फीसदी नीचे चला गया।


रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल में अमेरिका में फुटकर खरीदारी पर खर्च किए गए प्रत्येक पांच डॉलर में से एक डॉलर दुकान/स्टोर को छोड़कर खुदरा बिक्री करने वाले दूसरे माध्यमों के पास गया। यह दर्शाता है कि कोरोना वायरस के कारण लागू पाबंदियों में ग्राहक ऑनलाइन खरीद की ओर रुख कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed