फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CoronaVirus affecting air cargo market Boeing sees airline profits hit

कोरोनावायरस का कहर: विमान निर्माण उद्योग हो रहा प्रभावित

Wed, 12 Feb 2020 12:28 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 12 Feb 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus affecting air cargo market Boeing sees airline profits hit

चीन से शुरू हुआ कोरोनावायरस इंसानों के लिए जानलेवा तो है और ये अब चीन की अर्थव्यवस्था को भी खोखला बना रहा है। इसका असर फार्मा उद्योग के सात-साथ विमान निर्माण उद्योग पर भी पड़ रहा है। इससे अब तक 1,110 लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन

प्रभावित हो रहा विमान निर्माण उद्योग

चीन में फैला कोरोनावायरस का खतरनाक संक्रमण विमान निर्माण उद्योग को भी डराने लगा है। इससे विमान बनाने वाली कंपनियो पर असर पड़ रहा है। जनवरी में बोइंग को एक भी नए  विमान का ठेका नहीं मिला है। 

विज्ञापन

बोइंग के उपाध्यक्ष ने दिया बयान

इस संदर्भ में बोइंग के उपाध्यक्ष (वाणिज्यिक विपणन) रैंडी टिनसेथ ने सिंगापुर एयर शो के दौरान कहा कि, 'हम अपने उपभोक्ताओं के समान कोरोनावायरस और इसके असर का आकलन करने की कोशिश कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी रहा सकती है विमानों की बिक्री

आगे उन्होंने बताया कि इस वर्ष विमानन कार्गो कारोबार में वृद्धि स्थिर रह सकती है। विमानों की बिक्री की वृद्धि 2.5 से 2.7 फीसदी के पूर्वानुमान से कम रह सकती है।

चीन से हवाई संपर्क स्थगित 

कोरोनावायरस की वजह से कई देशों और विमानन कंपनियों ने चीन से हवाई संपर्क स्थगित कर दिया है। टिनसेथ ने कहा है कि अगर माल की ढुलाई नहीं होगी और विमान नहीं उड़ेंगे, तो इस साल कार्गो बाजार में वृद्धि मुश्किल है। कारोबार में 14 महीने का संकुचन संभव है।

कंपनी ने जताया अनुमान

बोइंग के अनुमान के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी एशिया को अगले 20 साल में 710 अरब डॉलर के 4,500 नए विमानों की जरूरत पड़ सकती है। वैश्विक स्तर पर कंपनी को आगामी 20 साल में 6,800 करोड़ डॉलर के 44,040 नए वाणिज्यिक विमानों की मांग आने का अनुमान है।

प्रभावित हो सकता है भारतीय फार्मा उद्योग

बता दें कि कोरोनावायरस से भारतीय फार्मा उद्योग प्रभावित हो सकता है। वित्त वर्ष 2018-19 में चीन की दवा अवयवों के कुल भारतीय आयात में 67.56 फीसदी हिस्सेदारी थी। मूल्य के हिसाब से यह आंकड़ा 240.54 करोड़ डॉलर है। इसलिए भारतीय दवा कंपनियों की निगाह चीन में कोरोनावायरस की वजह से सक्रिय औषधि अवयवों की आपूर्ति पर पड़ने वाले असर पर है। इस संदर्भ में इंडियन फार्मास्यूटिकल्स अलायंस के महासचिव सुदर्शन जैन ने कहा था कि, 'सभी कंपनियां इस स्थिति की निगरानी कर रही हैं। भारत की सरकार इस मामले से अवगत है। इसके लिए सभी पक्ष स्थिति से निपटने के लिए काम करने में जुटे हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed