{"_id":"63a794b4f8af2863ab29eb37","slug":"consumers-will-get-the-right-to-repair-appliances","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Consumers Day: उपभोक्ताओं को मिलेगा उपकरणों की मरम्मत का अधिकार, कंपनियों की मनमानी पर लगाम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
National Consumers Day: उपभोक्ताओं को मिलेगा उपकरणों की मरम्मत का अधिकार, कंपनियों की मनमानी पर लगाम
Sun, 25 Dec 2022 05:39 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 25 Dec 2022 05:39 AM IST
सार
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के मौके पर इस पोर्टल की शुरुआत होने से एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी कंपनियों के उत्पादों की जानकारी होगी। साथ ही सेल्फ रेगुलेशन भी बनाया जाएगा। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय का विभाग और आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलेक्ट्रॉनिक और ऑटो क्षेत्र की कंपनियों की मनमानी पर लगाम लगाने की शुरुआत हो गई है। अब इन कंपनियों को ग्राहकों को यह बताना होगा कि उनके उत्पादों पर मरम्मत का अधिकार क्या है, कलपुर्जों की कीमत कितनी है। हर सामान की उपलब्धता की जानकारी भी देनी होगी। यह सभी सूचना एक ही पोर्टल पर मिलेगी। उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को, राइट टू रिपेयर पोर्टल और एनटीएच नाम के एप को लॉन्च किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के मौके पर इस पोर्टल की शुरुआत होने से एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी कंपनियों के उत्पादों की जानकारी होगी। साथ ही सेल्फ रेगुलेशन भी बनाया जाएगा। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय का विभाग और आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
मजबूत उपभोक्तान्मुख व्यवस्था के तौर पर स्थापित हो रहा भारत
भारत में उपभोक्ता सशक्तीकरण को लेकर किए जा रहे प्रयास भारत को विश्व में मजबूत उपभोक्तान्मुख व्यवस्था के तौर पर स्थापित कर रहे हैं। यह विकसित भारत की प्रमुख पहचान बनने की राह पर है। यह बात केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कही। वह नई दिल्ली में शनिवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। गोयल ने कहा, उपभोक्ता विभाग की ऑनलाइन सेवाओं और मामलों के त्वरित निपटान से गुणवत्ता की महत्ता स्थापित हुई है। देश में उपभोक्ता आयोग समय की जरूरत है।
विज्ञापन
उपभोक्ता सशक्तिकरण विकसित भारत की सर्वोपरि विशेषता होगी : पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सभी पहलों के केंद्र में उपभोक्ताओं को रखने का आह्वान करते हुए शनिवार को इस बात पर जोर दिया कि उपभोक्ता सशक्तिकरण एक विकसित भारत की सर्वोपरि विशेषता होगी। वह नई दिल्ली में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसके अलावा, गोयल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा की गई पहल तीन महत्वपूर्ण विषयों के साथ प्रतिध्वनित होती हैं जिन्हें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्त किया है - "अभिसरण, क्षमता निर्माण और जलवायु परिवर्तन।