फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Consumer forum fines IRCTC for misleading information

ट्रेन की गलत जानकारी देना आईआरसीटीसी को पड़ा महंगा

Sat, 13 Aug 2016 05:03 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 13 Aug 2016 05:03 AM IST
विज्ञापन
Consumer forum fines IRCTC for misleading information
IRCTC - फोटो : demo
उपभोक्ता न्यायालय ने एक उपभोक्ता की शिकायत पर आईआरसीटीसी पर टिकट व आरटीआी के मूल्य के साथ व्यक्ति को हर्जाने के रूप में 7 हजार रुपये देने के निर्देश दिये हैं। न्यायालय ने व्यक्ति को गलत ट्रेन सूचना देने पर रेल मंत्रालय को यह फैसला सुनाया है।
विज्ञापन


मामला महाराष्ट्र के नवी मुंबई का है जहां गोपाल बजाज ने 5 मई 2013 को आईआरसीटीसी की वेबसाइट से अमरावती से मुंबई जाने के लिए नागपुर-मुंबई एक्सप्रेस का टिकट बुक किया था। जिसके लिए उन्होंने रेल मंत्रालय को वेबसाइट के माध्यम से 300 रुपयों का भुगतान किया था और उन्हें एसएमएस के माध्यम से पीएनआर नंबर प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन


लेकिन जब वह अमरावती स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए सात बज कर चालीस मिनट पर पहुंचे तो उन्हें सूचना मिली कि गाड़ी निश्चित समय से साढ़े चार घंटे देरी से आयेगी। उन्हें अगले दिन ऑफिस पहुंचना था लेकिन इस वजह से उन्हें टिकट लेकर जनरल से यात्रा करनी पड़ी जिससे उन्हें काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। इसकी शिकायत उन्होंने उपभोक्ता फोरम से की और फैसले के तहत उन्हें रेल मंत्रालय की तरफ से 7 हजार रुपये मिलेंगे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed