{"_id":"63f7204b9b8580d0e8022a45","slug":"congress-pawan-khera-deboarded-from-plane-at-delhi-airport-airline-company-indigo-clarifies-news-in-hindi-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pawan Khera Deplaned: पवन खेड़ा को विमान से उतारे जाने पर आया एयरलाइन कंपनी इंडिगो का बयान, जानें क्या कहा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Pawan Khera Deplaned: पवन खेड़ा को विमान से उतारे जाने पर आया एयरलाइन कंपनी इंडिगो का बयान, जानें क्या कहा
Thu, 23 Feb 2023 01:44 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 23 Feb 2023 01:44 PM IST
सार
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को गुरुवार को रायपुर जाने वाली उड़ान से नीचे उतार दिया गया और उसके बाद दिल्ली पुलिस उन्हें रनवे से हिरासत में ले गई।
विज्ञापन
पवन खेड़ा को प्लेन से उतारे जाने पर आया इंडिगो का बयान।
- फोटो : Social Media
विस्तार
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ जाने से रोकने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, दिल्ली पुलिस का कहना है कि असम पुलिस के अनुरोध पर उसने खेड़ा को विमान के उड़ान भरने से पहले ही उतार लिया था। इसे लेकर जहां विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है, वहीं मसले पर एयरलाइन कंपनी इंडिगो का भी बयान आया है। खेड़ा इसी एयरलाइन में सफर करने वाले थे।
क्या है इंडिगो का बयान?
विमानन कंपनी इंडिगो का कहना है कि एक यात्री को दिल्ली से रायपुर जा रही फ्लाइट से उतार दिया गया। कुछ और यात्रियों को भी उनकी मर्जी से विमान से उतारने का फैसला किया गया। हम इस मामले में संबंधित अधिकारियों की सलाह पर काम कर रहे हैं।
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को गुरुवार को रायपुर जाने वाली उड़ान से नीचे उतार दिया गया और उसके बाद दिल्ली पुलिस उन्हें रनवे से हिरासत में ले गई। दिल्ली हवाई अड्डे पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि असम में मामला दर्ज हुआ है और दिल्ली पुलिस खेड़ा को रनवे से अपने साथ ले गई। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी हिरासत असम पुलिस को सौंप दी जाएगी।